Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Kamada Ekadashi 2025: कामदा एकादशी कब है, जानें शुभ मुहूर्त और पारण का समय
Kamada Ekadashi Vrat 2025 Check Date : कामदा एकादशी का व्रत इस वर्ष 8 अप्रैल 2025 को रखा जाएगा। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। यह व्रत भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन विधिपूर्वक पूजा-पाठ करने और व्रत रखने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और मनचाही इच्छा पूर्ण होती है। साथ ही, घर में सुख-समृद्धि, धन-धान्य और सौभाग्य की वृद्धि होती है।

कामदा एकादशी शुभ मुहूर्त और पारण समय
पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 7 अप्रैल को रात 8 बजे होगी और इसका समापन 8 अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट पर होगा। व्रत का पारण 9 अप्रैल को सुबह 6:26 से 8:56 बजे के बीच करना श्रेष्ठ रहेगा। द्वादशी तिथि उसी दिन रात 10:55 बजे समाप्त होगी। ध्यान दें कि पारण द्वादशी तिथि के भीतर करना अनिवार्य होता है, अन्यथा व्रत का फल नहीं मिलता।
कामदा एकादशी व्रत का महत्व
कामदा एकादशी का व्रत पुण्यदायी माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन सच्चे मन से व्रत रखने और विष्णु भगवान की पूजा करने से न केवल पापों का नाश होता है, बल्कि घर में सुख-शांति और धन की कभी कमी नहीं रहती।
एकादशी पर क्या न करें
इस दिन चावल खाना निषिद्ध है। तामसिक भोजन, शराब, नशा, बाल या नाखून काटना वर्जित है। तुलसी के पत्ते न तोड़ें और न ही उसे स्पर्श करें। अपशब्द बोलने से बचें और बुजुर्गों का सम्मान करें।
दान-पुण्य का महत्व
इस दिन फल, अनाज, वस्त्र, पूजा सामग्री, शिक्षण सामग्री का दान करना पुण्यकारी होता है। गौसेवा और प्याऊ लगवाना भी शुभ माना जाता है, विशेषकर गर्मियों की शुरुआत में यह सेवा और भी फलदायी होती है।



Click it and Unblock the Notifications
