Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
नींबू से लेकर नारियल फोड़ने तक भारत में मशहूर है ये अंधविश्वास

भारत एक ऐसा देश है जहां भगवान और बूरी शक्तियों में बहुत विश्वास किया जाता है। ऐसे में कुछ भी जो ज्यादा सौभाग्य ला सकता है या बुरी नजर को दूर कर सकता है, भारतीयों द्वारा सबसे ज्यादा उसके लिए उपाय किए जाते हैं। ऐसे कई अंधविश्वास हमारे सामने हम रोज देखते हैं, लेकिन उनके पीछे के असली कारण के बारे में नहीं जानते। जी हां, खाने से जुड़े कई ऐसे मिथक और धारणाएं हैं जो आपके दिमाग में बचपन से बैठा दी गई है। जिन पर आप भी आंख बंद करके विश्वास करते हैं। चाहे आप इस नए जमाने में ही क्यों न जी रहे हो, लेकिन कई पूरानी मान्यताओं में भी आप आंख बंद करके भरोसा करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ मिथक और अंधविश्वास के बारे में-
शुभ काम से पहले दही चीनी खाना
बचपन से ही हम कोई भी नया या बड़ा काम करने से पहले दही चीनी खाते आ रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि किसी शुभ काम पर दही चीनी खाकर जाने से वो काम अच्छा होता है। इसके साथ ही अगर कोई यात्रा या इंटरव्यू के लिए जा रहा हो, तो भी दही खिलाकर भेजा जाता है, ताकि उनका काम अच्छे से हो, और दिमाग शांत रहे।
शुभ मौके पर नारियल फोड़ना
भारत में नारियल का हर शुभ मौके पर यूज किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि नारियल आपको सभी बुराईयों से बचाकर रखता है। लेकिन वास्तव में, यह आपकी लाइफ में नए पड़ाव के लिए शुभकामनाएं देने में चमत्कार कर सकता है। नारियल फोड़ना मंदिर अनुष्ठानों में सबसे महत्वपूर्ण है, जिसे हम सभी बचपन से देखते आ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि नारियल को जोर से फोड़कर टुकड़े करने से जीवन के सभी क्षेत्रों में शुभ ही शुभ होता है।
हरी मिर्च, नींबू को गेट पर टांगना
अक्सर आपने लोगों के घर के बाह नींबू और हरी मिर्च टंगी हुई देखी होगी। मान्यता के अनुसार बुरी ऊर्जाओं से आपकी रक्षा करने में नींबू भगवान या एक योद्धा के रूप में आपके साथ खड़ा रहता है। घर, ऑफिस और गाड़ियों के आगे लोग नींबू के साथ हरी मिर्च बंध कर लटकाटे हैं। ऐसा कहा जाता है कि मिर्च के साथ नींबू बुरी आत्माओं से लड़ने में सक्ष्म होता है।
नमक नकारात्मकता को खत्म करता है
नकारात्मकताको खत्म करने के लिए नमक को काफी ऊर्जावान माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर नमक कभी पैरों के नीचे नहीं आना चाहिए। नमक कहीं गिरने पर हमेशा उसे पानी में घोलकर फेंकना चाहिए। चूंकि यह नकारात्मकता को अवशोषित करता है। इसे ना खाने पर भी इसका सिर्फ सम्मान करना चाहिए।
सूर्यास्त के बाद दूध उधार लेना
भारतीय संस्कृति में शुद्ध दूध का भी बहुत महत्व है। हेल्थ, फैस्टिवल, पूजा-अनुष्ठानों में इसका उपयोग किया जाता है। लेकिन दूध को लेकर भी कई धारणाएं सामाज में विद्यमान है। ऐसा में दूध का गिरना शुभ नहीं माना जाता है, कहा जाता है कि दूध गिरने से घर में अशांति आती है। साथ ही किसी शुभ काम के लिए जाने से पहले दूध पीकर घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। ये भी अपशकुन की निशानी होती है। इतना ही नहीं कई लोग सूर्यास्त के बाद दूध उधार देने या लेने में भी विश्वास नहीं रखते हैं।
Disclaimer: The information is based on assumptions and information available on the internet and the accuracy or reliability is not guaranteed. Boldsky does not confirm any inputs or information related to the article and our only purpose is to deliver information. Boldsky does not believe in or endorse any superstitions.



Click it and Unblock the Notifications
