Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
पूजा के कमरे में मूर्तियाँ किस प्रकार रखें
भारतीय सभ्यता में पूजा का कमरा घर का एक अभिन्न हिस्सा माना जाता है। भगवान की प्रार्थना करना ध्यान करने का ही एक प्रकार है। इससे हमें न केवल शक्ति मिलती है बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक समाधान के लिए भी यह आवश्यक है।
सभी हिंदू घरों में पूजा का कमरा होना आवश्यक है। पूजा घर में मूर्तियों को रखते समय कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। मूर्तियों को पूजा घर में किस प्रकार रखना चाहिए इस बात पर चर्चा करने से पहले यह आवश्यक है कि पूजा का कमरा वास्तु के नियमों के अनुसार होना चाहिए।
READ: क्यूं की जाती है गणेश-लक्ष्मी की पूजा एक साथ?
यह बहुत अधिक महत्वपूर्ण है। मूर्तियों को पूजा घर में रखने से पहले आवश्यक है कि पूजा के कमरे की स्थिति सही हो।

1. पूजा का कमरा घर के उत्तर पूर्वी कोने में होना चाहिए और बेहतर होगा यदि इसका मुख पूर्व से पश्चिम या पश्चिम से पूर्व की ओर हो।
2. पूजाघर लकड़ी का बना होना चाहिए जो या तो चंदन का बना हो या सागौन का तथा इसकी छत शंकु के आकार की होनी चाहिए। लकड़ी का रंग प्राकृतिक होना चाहिए।
3. धार्मिक किताबें पश्चिम या दक्षिण दिशा में रखनी चाहिए।
4. पूजा का कमरा बाथरूम के ऊपर या नीचे नहीं होना चाहिए क्योंकि यहाँ से नकारात्मक ऊर्जा निकलती है। इसके अलावा पूजा का स्थान सीढ़ियों के नीचे या बेडरूम में नहीं होना चाहिए, विशेषत: मास्टर बेडरूम में।

दिशा
वे मूर्तियाँ जिन्हें उत्तर से दक्षिण की ओर मुख करके रखना चाहिए इस प्रकार हैं: गणेश, दुर्गा, शोदास, मात्रिका, कुबेर, भैरव। भगवान हनुमान की मूर्ति दक्षिण पूर्व दिशा की ओर मुख की हुई नहीं होनी चाहिए क्योंकि उनकी प्रवृत्ति अग्नि के साथ जुड़ने की है (दक्षिण पूर्व अग्नि की दिशा मानी जाती है) जो अच्छा लक्षण नहीं है। भारतीय घरों में भगवान शिव की पूजा लिंग के रूप में की जाती है। इसे उत्तर दिशा में रखना चाहिए।
उत्तम दिशा
आम तौर पर उत्तर पूर्वी दिशा सभी मूर्तियों और देवी देवताओं के लिए बहुत ही शुभ मानी जाती है।



Click it and Unblock the Notifications