Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
शुरू हो चुका है वैशाख माह, भगवान विष्णु को इन मंत्रों से करें प्रसन्न
देखा जाए तो हिंदू धर्म में हर माह का अपना अलग महत्व है। हिंदू कैलेंडर में वैशाख का महीना बहुत ही पवित्र माना गया है। शास्त्रों में भी इस महीने की अद्भुत महिमा बताई गई है। पुराणों में ये बताया गया है कि इस पूरे महीने जो व्यक्ति सूर्योदय से पहले स्नान करता है और व्रत रखता है, उसे भगवान विष्णु की विशेष कृपा मिलती है।

इस वर्ष वैशाख का पावन महीना 20 अप्रैल, शनिवार से शुरू हो चुका है जो 18 मई, शनिवार तक रहेगा। आइए जानते हैं कि इस माह कौन से काम करके प्रभु का खास आशीर्वाद पा सकते हैं।

वैशाख माह का महत्व
वैशाख माह भारतीय काल गणना के अनुसार वर्ष का दूसरा महीना है। ये पवित्र माह देव अवतारों और धार्मिक परंपराओं से जुड़ा हुआ है। इस माह के शुक्ल पक्ष के अक्षय तृतीया के दिन विष्णु अवतारों नर-नारायण, परशुराम, नृसिंह और ह्ययग्रीव का अवतार हुआ और वहीं शुक्ल पक्ष की नवमी को देवी सीता धरती से अवतरित हुई। माना जाता है कि त्रेतायुग की शुरुआत भी वैशाख माह से हुई। हिंदू धर्म के चार धामों में से एक बद्रीनाथ धाम के कपाट वैशाख माह की अक्षय तृतीया को खुलते हैं। वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को एक और हिंदू तीर्थ धाम जगन्नाथपुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा भी निकलती है।

वैशाख माह में करें ये उपाय
इस मास में एक समय का व्रत रखें।
स्नान के बाद तुलसी पूजा करें।
पूरे महीने तुलसी पर जल चढ़ाएं।
ताम्बे के लोटे में जल दूध गुड़ घोलकर जल अर्पित करें।
पूरे महीने पीले वस्त्र धारण करने का प्रयास करें।
बादाम और शहद वाला दूध पिएं।
विष्णु देव को तुलसी और शहद चढ़ाकर पूजा करें।

गंगा स्नान और तीर्थ करने से मिलती है सुख शांति
वैशाख महीने में गंगा स्नान करना चाहिए।
कोशिश करें की इस महीने आप विशेष तीर्थ यात्रा पर जाएं। घर में पवित्र नदियों अथवा तीर्थ का जल रखें।
इस माह दान पुण्य का काम करने से भी बहुत लाभ मिलता है।
बच्चों की तर्क शक्ति और स्मरण शक्ति बढ़ाना चाहते हैं तो वैशाख महीने में सुबह के समय स्नान करना चाहिए।

करें इन मंत्रों का जाप
आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए "ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीवासुदेवाय नमः" मंत्र का जाप करें।
संतान प्राप्ति के लिए "ॐ क्लीं कृष्णाय नमः" का स्मरण करें।
सर्वकल्याण के लिए "ॐ नमो नारायणाय" मंत्र का ध्यान करें।

ना करें ये काम
स्कंद पुराण के मुताबिक, इस महीने में तेल लगाना, दिन में सोना, कांसे के बर्तन में भोजन करना, दो बार भोजन करना, रात में खाना आदि वर्जित माना गया है। आप इन कामों को करने से बचें।



Click it and Unblock the Notifications
