Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
विष्णु पुराण में बताया है कि खाना खाते वक्त इन बातों का रखे ध्यान
विष्णु पुराण में खाने से जुड़ी कुछ ऐसी बात बताई गई हैं, जिनका ध्यान रखना हमारे लिए बहुत फायदेमंद है…
हम जब कभी घर पर बड़े बुजुर्गों के साथ बैठकर खाना खाते हैं तो वो हमें खाने से जुड़ी कई चीजों के बारे में बताते है। ये न सिर्फ बड़े बूढ़े बल्कि हमारे पुराणों में खाना खाते वक्त कुछ चीजों का ध्यान रखने के बारे में कहा गया है। खाना खाते समय यदि कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो हम लंबे समय तक शक्तिशाली और निरोगी बने रह सकते हैं। विष्णु पुराण में खाने से जुड़ी कुछ ऐसी बात बताई गई हैं, जिनका ध्यान रखना हमारे लिए बहुत फायदेमंद है...

1.
खाने की शुरुआत द्रव्य यानी तरल चीज़ों से करनी चाहिए। तरल चीज़ें जैसे सूप आदि। इसके बाद चबाने योग्य चीज़ें ग्रहण करें। अंत में फिर द्रव्य चीज़ें जैसे खीर आदि ग्रहण करें।

2.
खाने से पहले इष्टदेवों का ध्यान करें। साथ ही, अन्नपूर्णा माता से प्रार्थना करते हुए कहें कि इस भोजन से मुझे शक्ति और आरोग्य प्रदान करने की कृपा करें।

3.
खाने की शुरुआत में कम सेकम पहले पांच निवाले बिल्कुल शांत होकर ग्रहण करें। खाना उत्तर या पूर्व दिशा की ओर मुख रखकर ग्रहण करना चाहिए।

4.
कभी भी शाम के समय भोजन ग्रहण न करें। यदि शाम को ज्यादा भूख लगे तो फलों का सेवन कर सकते हैं।

5.
खाना हमेशा साथ बैठकर ही खाना चाहिए। खड़े होकर या कुर्सी पर बैठकर खाने से बचना चाहिए।

6.
कभी भी खाने की बुराई न करें। खाने से पहले हाथ-पैर और मुंह अच्छी तरह धो लेना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
