Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
पितृ पक्ष में भूल कर भी ना करें 6 ये काम
आप सभी की जानकारी के लिये बता दें कि पितृ पक्ष 16 सितंबर से प्रारम्भ हो कर 30 सितंबर तक रहेगा। यह पितृ पक्ष पूरे साल में एक बार आता है इसलिये हमें अपने पितरों को प्रसन्न करने के लिये और घर में सुख शांति बनाए रखने के लिये श्राद्ध के नियमों को जरुर मानना चाहिये।
हिन्दू धर्म में मृत्यु के बाद श्राद्ध करना बेहद जरूरी माना जाता है। मान्यतानुसार अगर किसी मनुष्य का विधिपूर्वक श्राद्ध और तर्पण ना किया जाए तो उसे इस लोक से मुक्ति नहीं मिलती और वह भूत के रूप में इस संसार में ही रह जाता है। तो इसी बात पर आइये जानते हैं कि श्राद्ध में ऐसे कौन से कार्य हैं, जो हमें भूल कर भी नहीं करने चाहिये।

1. श्राद्ध में लोहे का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

2. श्राद्ध के दिन क्रोध, चिड़चिड़ापन और कलह से दूर रहना चाहिये।

3. श्राद्ध में ब्राह्मण को भोजन करवाना जरूरी है, जो व्यक्ति बिना ब्राह्मण के श्राद्ध कर्म करता है, उसके घर में पितर भोजन नहीं करते बल्कि उल्टा श्राप देकर लौट जाते हैं।

4. पितृ पक्ष के दौरान खाने में मसूर की दाल, चना, लहसुन, जीरा, काली उडद, काला नमक, राई, और बासी भोजन नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा मांस मछली भी खाने से बचना चाहिये।

5. इस दौरान घर पर आए किसी भी महमान को बिना भोजन-पानी के नहीं जाने देना चाहिए। मान्यता है कि इन दिनों पितर किसी भी रूप में आपके घर पर आ सकते हैं। इसलिए अपने दरवाजे पर आने वाले किसी भी जीव का निरादर ना करें।

6. इन दिनों ना तो नए वाहन और ना ही नए कपड़े खरीदें और पहनने चाहिये। क्योंकि यह एक शोक का माहौल होता है और ऐसे में हमें अपने पूर्वजों के प्रति शोक प्रकट करना चाहिये ना कि भौतिक सुख का आनंद लेना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
