Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
वास्तु के हिसाब से दिवाली में लक्ष्मी की मूर्ति देना होता है अशुभ, भूलकर भी न दे दिवाली में ये 5 गिफ्ट
दीवाली एक ऐसा त्यौहार है जो कि अपनी साथ कई खुशियां लेकर आता है और कहते है कि खुशियां बांटने से बढ़ती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए गिफ्टस यानि उपहार देने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इस त्यौहारी सीजन में भी, आप अपनी भावनाओं को बयां करने के लिए अपने प्रियजनों को कुछ खूबसूरत गिफ्ट देना चाहेंगे। और इसके लिए आपके मन में कई तरह की प्लानिंग भी चल रही होगी।
लेकिन क्या आप जानते है कि फेंगशुई और वास्तु के अनुसार, कुछ चीजें ऐसी है जिन्हें उपहार के रूप में नहीं देना चाहिए। अन्यथा उपहार प्राप्त करने और उपहार देने वाले के बीच रिश्ता खराब हो सकता है। इसके अलावा, आपको फाइनेंशियल मसलों का भी सामना करना पड़ सकता है।
दीवाली में इन गलतियों को करने से बचें वरना हो सकता है कुछ अशुभ
तो आइए जानते है वास्तु और फेंगशुई के अनुसार वो कौन-से पांच आइटम है जिन्हें आपको उपहार के तौर पर नहीं देना चाहिएः

1. आपके प्रोफेशन से जुड़ी कोई चीज
ऐसी चीजें जो आपसे या आपके प्रोफेशन से जुड़ी हो उपहार के तौर पर नहीं देनी चाहिए ये आपके काम में परेशानियां का कारण बन सकती है या इससे आपको बिजनेस में नुकसान उठाना पड़ सकता है, जैसे पेन या टेबल वॉच।

2. भगवान की मूर्ति या पिक्चर
वास्तु के अनुसार भगवान की मूर्ति या पोस्टर को उपहार के तौर पर ना दें। इसकी बजाय इसकी पूजा करने के लिए अपने लिए खरीदें लेकिन दूसरों को ना दें। माना जाता है कि दीवाली के दिन लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है ताकि वर्ष पर्यंत अपार धन की वर्षा हो इस दिन लक्ष्मी जी की मूर्ति या तस्वीर गिफ्ट करने से लक्ष्मी का निवास दूसरे घर में हो जाता है। इसलिए इस दिन लक्ष्मी जी उपहार में नहीं देनी चाहिए।

3. नुकीली चीजें
दीवाली के मौके पर दिए जाने वाले उपहारों में कभी भी चाकू या पॉकेट में रखे जाने वाले चाकू ना दें। क्यूंकि ये देने वाले के लिए अनलकी रहता है और ये प्राप्त करने वाले के साथ रिश्ते को भी प्रभावित करता है।

4. रूमाल
दीवाली के मौके पर अपने प्रियजनों को कभी भी हैंकी यानि रूमाल उपहार के तौर पर ना दें क्यूंकि वास्तु के अनुसार ये रिश्ते में नकारात्मकता भरता है।

5. पानी या फाउंटेन वाले शोपिस
वास्तु के मुताबिक पानी के तत्व वाले उपहार प्राप्त करने वाले के लिए फाइनेंशियल मसलें उत्पन्न कर सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
