Latest Updates
-
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स
Vastu Tips: झाड़ू से जुड़ी इन गलतियों को करने से घर में आ सकती है दरिद्रता, जान लें ये वास्तु टिप्स

हिंदू धर्म में झाड़ू को मां लक्ष्मी से जोड़ा जाता है। घर की साफ-सफाई के लिए झाड़ू का उपयोग किया जाता है। लेकिन झाड़ू को रखने को लेकर वास्तु शास्त्र में कई नियम बताए गए हैं। दिवाली के समय भी लक्ष्मी पूजा में झाड़ू की पूजा का विशेष महत्व है। ऐसे में वास्तु शास्त्र में झाड़ू को रखने और खरीदने, फेंकने को लेकर कई नियम बताए गए हैं। शास्त्रों के मुताबिक झाड़ू के लिए वास्तु में बताए गए नियमों का पालन न करना अशुभ माना जाता है। तो आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र में झाड़ू से जुड़े क्या नियम है।
झाड़ू को लेकर इन वास्तु टिप्स को जरूर करें फॉलो
1. नए झाड़ू पर जरूर बांधे सफेद धागा
अगर आप नई झाड़ू खरीदकर लाते हैं, तो उस पर सफेद धागा बांधना न भूलें। ऐसा माना जाता है कि नए झाड़ू पर सफेद धागा बांधन से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती है।
2. इस दिन खरीदें नई झाड़ू
अगर आप नई झाड़ू खरीदने जा रहे हैं, तो मंगलवार, शनिवार और रविवार को ही झाड़ू खरीदें। वास्तु शास्त्र में झाड़ू खरीदने के लिए इन दिनों को शुभ माना गया है। लेकिन अगर शनि की साढ़ेसाती चल रही हो तो शनिवार को झाड़ू खरीदने से बचें।
3. पुराने झाड़ू को इस दिन न फेंके बाहर
अगर आपकी पुरानी झाड़ू खराब हो गई है, तो आप उसे किसी भी दिन बाहर न फेंके। खासकर शुक्रवार के दिन झाड़ू को बाहर फेंकने से बचें, क्योंकि शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का होता है। ऐसे में आप अपने घर से लक्ष्मी को बाहर करते हैं। आप शनिवार के दिन झाड़ू को घर से बाहर फेंक सकते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक शनिवार के दिन झाड़ू घर से बाहर फेंकने से आपके घर की दरिद्रता भी दूर हो जाती है।
4. पैर से न छूए झाड़ू
झाड़ू में मां लक्ष्मी का वास होता है, ऐसे में पैरों से उसे छूकर आप मां लक्ष्मी का अपमान करते हैं। इसलिए हमेशा झाड़ू का आदर करें, और पैर लगाने से बचें। गलती से पैर लग भी जाए तो तुरंत मां लक्ष्मी से माफी मांग लें।
5. कभी खड़ा न रखें झाड़ू
झाड़ू को हमेशा लेटाकर ही रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक झाड़ू को खड़ा करके रखने से घर में नकारात्मकता आती है। इतना ही नहीं झाड़ू को हमेशा ऐसी जगह रखें, जहां किसी की नजर न पड़े।
6. टूटी झाड़ू का इस्तेमाल करने से बचें
अगर आप घर में टूटी झाड़ू का उपयोग कर रहे हैं, तो अभी ही रूक जाएं। टूटी झाड़ू को तुरंत बदल देना चाहिए। क्योंकि टूटी झाड़ू का इस्तेमाल करना सही नहीं होता है। टूटी झाड़ू से घर की सफाई करने से घर में कई समस्याएं आ सकती है।
7. किस दिशा में रखें झाड़ू
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में झाड़ू हमेशा दक्षिण दिशा की ओर ही रखनी चाहिए। इस दिशा में झाड़ू रखने से घर में कभी भी दरिद्रता नहीं आती है, घर में खुशी का माहौल भी बना रहता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में न रखें। ऐसा करने से घर में धन की हानि हो सकती है।
8. सूर्यास्त के बाद न लगाए झाड़ू
झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार शाम को घर में झाड़ू लगाने से मां लक्ष्मी आपसे नाराज भी हो सकती हैं। लेकिन अगर किसी कारण आपको झाड़ू लगाना भी पड़े, तो कुड़े को घर के बाहर न निकाल कर एक पन्नी में एकत्रित कर लें।
Disclaimer: The information is based on assumptions and information available on the internet and the accuracy or reliability is not guaranteed. Boldsky does not confirm any inputs or information related to the article and our only purpose is to deliver information. Kindly consult the concerned expert before practising or implementing any information and assumption.



Click it and Unblock the Notifications
