Latest Updates
-
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास
Christmas 2023: ये देश 25 दिसंबर को नहीं 7 जनवरी को मनाते हैं क्रिसमस, जानिए इसकी वजह
Christmas 2023: दुनियाभर में हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। पूरी दुनिया इस दिन को प्रभु यीशु के जन्म दिवस से जोड़कर मनाता है। क्या आपको पता है कि ऐसे कई देश हैं जो ईसाह मसीह के जन्म की तारीख 7 जनवरी मानते हैं और इसलिए वो क्रिसमस का पर्व 25 दिसंबर की बजाय 7 जनवरी को मनाते हैं। आइए आपको बताते हैं इन देशों के बारे में और इसकी वजह के बारे में-

कैलेंडर है वजह
25 दिसंबर की बजाय 7 जनवरी को क्रिसमस मनाने के पीछे की वजह कैलेंडर है। दरअसल, ग्रेगोरियन और जूलियन कैलेंडर में 13 दिनों का अंतर होता है और यही अंतर क्रिसमस की तारीख के बीच पड़ता है। ग्रेगोरियन कैलेंडर को वर्ष 1582 में पोप ग्रेगोरी ने शुरू किया था, जबकि जूलियन कैलेंडर को 46 BC में जूलियस सीजर ने शुरू किया था।
ये देश मनाते हैं 7 तारीख को क्रिसमय
7 जनवरी को क्रिसमस मनाने वाले देशों में बड़ा नाम है रूस, मिस्र और इजरायल का। इनके अलावा यूक्रेन, बुल्गारिया, मोल्दोवा, मैसेडोनिया, इथियोपिया, जॉर्जिया, ग्रीस, रोमानिया, सर्बिया, बेलारूस, मोंटेनेग्रो और कजाकिस्तान भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
यीशू के जन्म की तारीख को लेकर भी कई मान्यताएं
यीशू के जन्म की तारीख को लेकर भी कई तरह की मान्यताएं हैं। कई लोग का मानना है कि यीशू ईस्टर के दिन अपनी मां के गर्भ में आए थे। गर्भ में आने का दिन कुछ लोग 25 मार्च तो वहीं कुछ लोग 6 से 7 अप्रैल मानते हैं। इसके आधार पर नौ महीने 25 दिसंबर और 6-7 जनवरी को पूरे होते है। इस कारण देशों में यीशू का जन्मदिन 25 दिसंबर और कुछ देशों में 6 और 7 जनवरी को मनाया जाता है। हालांकि इनमें से किसी भी डेट का सटीक प्रमाण नहीं है। यीशू के जन्म को लेकर कहीं भी किसी तारीख या दिन का जिक्र नहीं मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications











