Latest Updates
-
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
संयुक्त परिवार में रहने के दुष्परिणाम
हर किसी की जिन्दगी में परिवार का अलग महत्व होता है। महिला के बच्चे पैदा करने से लेकर उसका लालन - पालन और उसकी जिन्दगी को संवारने का काम परिवार का ही होता है। हर किसी की जिन्दगी परिवार के बिना अधूरी होती है। लेकिन अब फैमिली के पैटर्न में अंतर आने लगा है। पहले लोग संयुक्त परिवार में रहते थे, एक साथ, एक ही छत के नीचे उनका जीवन गुजरता था।
संयुक्त परिवार में रहने से लोग खुश थे लेकिन समय बदला, लोगों की जरूरत बदली और वह एकल परिवार में बंटने लगे। संयुक्त परिवार में सभी के साथ रहने के कई दुष्परिणाम भी होते है। लोगों की संख्या ज्यादा होने पर सभी के बीच मतभेद होने की संभावना भी ज्यादा रहती है। ऐसे में बेहतर होगा कि एकल परिवार में रहा जाएं। संयुक्त परिवार की समस्याएं निम्म प्रकार है :

1) फैमिली बॉस : संयुक्त परिवार में घर का सबसे बड़ा सदस्य मुखिया होता है, उसी की बात और निर्णय सभी को मानना पड़ता है। इस तरीके से परिवार में रूढि़वादिता जगह बना लेती है और नई सोच वाले लोगों को तकलीफ होती है। कई बार तो घर के ही लोगों को निर्णय अच्छे और सही लगते है लेकिन मजबूरी में मानना पड़ता है जिससे उनमें निगेटिविटी आ जाती है। इसलिए अगर ज्वाइंट फैमिली में रहना है तो परिवार के सभी सदस्यों की राय लेनी चाहिए।
2) नया काम नहीं होता : संयुक्त परिवार में कोई कुछ नया काम नहीं कर सकता है और न ही पहल करने की जुर्रत उठा सकता है। जैसे - फैमिली बिजनेस को छोड़कर नया बिजनेस न डालना या कोई भी फंक्शन आदि करना। आपको पुराने पैर्टन को ही फॉलो करना होता। लोग इस कारण से सबसे ज्यादा संयुक्त परिवार में रहने से कटते है, क्योंकि उन्हे अपने हिसाब से जीने की आदत होती है।
3) महिलाओं की स्थिति : संयुक्त परिवार में महिलाओं की स्थिति अच्छी नहीं होती है। वह सिर्फ किचेन तक सीमित रह जाती है। वह कुछ नया सीख नहीं सकती हैं, अपने पति की मदद नहीं कर सकती, या फिर बिजनेस में कोई टिप्स नहीं दे सकती हैं। ऐसे में खुद महिलाएं ही संयुक्त परिवार में नहीं रहना चाहती है।
4) प्राईवेसी : अगर आप संयुक्त परिवार में रहते है तो अपनी बीबी के साथ खुलेआम रोमांस करना भूल जाइए, अपने बच्चों के लिए ज्यादा समय देना भूल जाइए, क्योंकि आपको परिवार के बाकी सदस्यों को भी टाइम देना होता है। आप उनके साथ वीकेंड पर कहीं बाहर नहीं जा सकते हैं, आपको सभी को ले जाना होगा या सबसे पूछना पड़ेगा। ऐसे में प्राईवेसी खत्म हो जाती है जिसकी जरूरत इंसान को सबसे ज्यादा होती है।
5) आर्थिक स्थिति : संयुक्त परिवार में आप कितना भी कमाते हों, लेकिन आपको सभी को ध्यान में रखना पड़ता है। कोई कमाता है कोई नहीं लेकिन सभी के खर्चे होते है ऐसे में आप अपनी निजी सेविंग के बारे में सोच भी नहीं सकते है। किसी की बीमारी या बुरे वक्त में आपको खर्च करना पड़ता है जिसका हिसाब भी नहीं होता, ऐसे में लोगों को संयुक्त परिवार में रहना खटकता है।
यह सभी संयुक्त परिवार में रहने के दुष्परिणाम हैं लेकिन अगर आपसी समझ और खुले दिमाग से मिलकर रहा जाएं तो संयुक्त परिवार सबसे अच्छे होते है।



Click it and Unblock the Notifications