Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus:शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति
ये है दुनिया की सबसे सुरक्षित जगहें
देखने में आता है कि धरती की सबसे सुरक्षित जगहें ही सबसे ज्यादा रहस्मयी होती हैं। माना जाता है कि एरिया 51 और व्हाइट हाउस सबसे ज्यादा सुरक्षित है लेकिन ऐसा नहीं है। दुनियाभर में धरती पर ऐसी कई जगहें हैं जिन्हें सबसे ज्यादा सुरक्षित कहा जाता है।
आइए जानते हैं धरती के सबसे सुरक्षित स्थानों के बारे में -:

चेयेन्ने माउंटेन कॉम्प्लेक्स, कोलोराडो, यूएसए
इस कॉम्प्लेक्स में कई सरकारी संस्थान हैं और पहले यहां पर यूएस-कैनेडियन ऐरोस्पेस प्रोटेक्शन प्रोजेक्ट का ऑफिस भी था। इस कॉप्लेक्स को सॉलिड ग्रेनाइट की 2,000 फीट की गहराई में बनाया गया है।

बोल्ड लेन कार पार्क, डर्बी, यूके
1970 में बने इस कार पार्क 1990 तक ड्रग्स और अपराध का गढ़ बन चुका था। लोकल सुरक्षा एजेंसियों ने बोल्ड लेन को आर्ट कार पार्क के रूप में तब्दील करने का निर्णय किया। यहां से बाहर और अंदर जाने के लिए बारकोडेड टिकट की जरूरत पड़ती है। कारों को मोशन सेंसर द्वारा मॉनिटर किया जाता है और सुरक्षा तोड़ने पर बैरियर लगा दिए जाते हैं।

ग्रेनाइट माउंटेन रिकॉर्डस वॉल्ट
इस चर्च का ऐतिहासिक महत्व बहुत ज्यादा है। उताह में स्थित ये चर्च ग्रेनाइट माउंटेन की हज़ारों फीट अंदर बना है। अंदर के वातावरण को कागजों और माइक्रो फिल्म को सुरक्षित रखने के लिए नियंत्रित रखा गया है।

टुमेन नदी
ये नदी चीन, दक्षिण कोरिय और रूस के बीच गेटअवे का काम करती है। कई बार दक्षिण कोरियाई नागरिक इस नदी को पार करते हुए चीन में घुसते हुए पकड़े गए हैं इसलिए इस नदी पर कड़ी सुरक्षा की गई है।

स्वैलबार्ड ग्लोबल सीड वॉल्ट, नॉर्वे
इस जगह पर बढ़ते भोजन के उद्देश्य के लिए बीज के अतिरिक्त नमूनों को सुरक्षित रखना है। मनुष्य को किसी बड़ी मुसीबत से बचाने के लिए इस जगह को बनाया गया है।

फेडरल रिज़र्व बैंक, न्यूयॉर्क
यूएस में 12 फेडरल रिज़र्व बैंक हैं जिनमें से कुछ बैंकों में बहुत ज्यादा सुरक्षा रखी गई है। न्यूयॉर्क के रिज़र्व वॉल्ट में रोबोट का इस्तेमाल किया जाता है और बाहरी सुरक्षा के लिए विेशेष रूप से कॉम्बैट को प्रशिक्षण दिया गया है।

वेटिकन सीक्रेट आर्चिव्स, इटली
इस जगह पर कैथोलिक चर्च के आधिकारिक दस्तावेज, बहीखाते और संपत्ति के कागज़ संग्रहित किए गए हैं। इस आर्चिव का संरक्षण पोप के पास होता है।

व्हाइट हाउस, यूएसए
अमेरिका के राष्ट्रपति का घर भी दुनिया में सबस ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। इस प्रॉपर्टी के आसपास लोहे का घेरा लगा है और इसकी खिड़कियां बुलेट प्रूफ बनाई गईं हैं।

फोर्ट नॉक्स, यूएसए
ये जगह भी दुनिया की सबसे सुरक्षित जगहों में से एक है। हर समय फोर्ट नॉक्स की सुरक्षा में हथियारबंद सुरक्षाबल तैनात रहते हैं। निमंत्रण के बिना इसके अंदर प्रवेश करना बहुत मुश्किल है।

एरिया 51, नेवादा, यूएसए
नेवादा में स्थित एडवर्ड एयरफार्से की इस उप शाखा में प्रवेश करने के लिए मोशन ट्रिगर सेंसर्स, हथियारबंद सुरक्षाबल लगाए गए हैं। बाहरी लोगों का अंदर प्रवेश कर पाना नामुमकिन है।



Click it and Unblock the Notifications
