Latest Updates
-
5th Bada Mangal 2026: पांचवे बड़े मंगल पर करें पंचमुखी हनुमत कवच का पाठ, बजरंगबली दूर करेंगे सभी संकट -
Aaj Ka Rashifal 02 June 2026: मंगलवार को इन राशियों पर होगी धनवर्षा, बजरंगबली की कृपा से दूर होंगे सारे कष्ट -
No Bitterness Trick Karela Sabzi Recipe: अब घर पर बनाएं बिना कड़वाहट वाली चटपटी सब्जी -
घर में क्लेश और बार-बार होने वाली बीमारियों के पीछे हो सकती है बुरी नजर, दूर करने के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय -
Bihari Style Crunchy Chivda Namkeen Recipe: चाय के साथ लें कुरकुरे स्नैक का मजा -
Telangana Formation Day: 2 जून को जन्मा था तेलंगाना; जानें कैसे संघर्षों से लिखी नए राज्य की कहानी -
IRCTC vs RailOne: टिकट बुक करने के लिए कौन सा ऐप है सुपरफास्ट? पीक ऑवर्स में भरोसेमंद कौन? -
कुछ मिनटों के लिए धरती पर छा जाएगा अंधेरा, जानें कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? -
MBA ग्रेजुएट जो 25 लाख की नौकरी छोड़ बना कैब ड्राइवर, आज कमा रहा पहले से 4 गुना ज्यादा -
Kashmiri Style Dum Aloo Recipe: अब घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
Omg..!! तो इस वजह से इस गांव की औरतें करती है 5 मर्दों से शादी
यहां एक लड़की करती है पांच भाइयों से शादी ऐसा ही कुछ इस गांव की प्रथा
महाभारत की दोपद्री का किरदार किसे याद नहीं होगा। पांच पति होने के कारण जिसे पांचाली महाभारत की सबसे सशक्त किरदार थी। इतिहास में इसके बाद शायद ही अपने ऐसे किसी किरदार के बारे में सुना होगा जिसने पांच भाइयों से शादी की या जिसके पांच पति हो।
लेकिन आज इस आर्टिकल में हम हिमाचल के किन्नोर जिले के शादी के अलग रिवाज के बारे में बता रहे हैं जहां आज भी महिलाएं पांच पति से शादी करके घर बसा सकती है। आइए जानते है कि आखिर क्यूं आज भी यहां महिलाएं पांच मर्दों से शादी करके वैवाहिक संबंध बनाती है।

परम्परा का हिस्सा है पांच भाइयों से शादी करना
प्रदेश के 1 जिला किन्नौर में शादी को लेकर सबसे अलग ही रिवाज है. यहां सभी भाई एक साथ मिलकर एक लड़की से शादी करते हैं। ऐसा कहते है, कि महाभारत काल के दौरान किन्नौर जिले में पांडवों ने सर्दियों के दौरान एक गुफा में पत्नी द्रौपदी और माँ कुंती के साथ अज्ञातवास के कुछ समय बिताए थे। इसका संबंध आज भी यहां देखने को मिलता है। इस प्रथा को यहां की भाषा में घोटुल प्रथा कहते हैं। जिसमें एक युवती पांच भाइयों से विवाह करने के लिए स्वतंत्र है और यहां लोग इसे अपनी परम्परा से जोड़कर देखते हैं।

एक युवती की होती है सारे भाइयों से शादी
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में आज भी बहु पति विवाह किए जाते हैं। यहां रहने वाले परिवारों में महिलाओं के कई पति होते हैं। ऐसा नहीं है, कि यह पति अलग-अलग परिवारों के हो। महिला के पति एक ही परिवार के घर के होते हैं। घर की एक ही छत के नीचे रहने वाले परिवार के लिए सभी भाई एक युवती से परंपरा के अनुसार शादी करते हैं और विवाहित जीवन जीते हैं। अगर किसी महिला के पति में से किसी एक पति की मृत्यु हो जाती है तो भी महिला को दुःख नहीं मानाने दिया जाता।

एक टोपी पर चलता है वैवाहिक जीवन
यहां इन लोगों का वैवाहिक जीवन ‘एक टोपी' पर निर्भर करता है। मान लीजिये कि, जैसे किस परिवार में पांच भाई हैं और सभी का विवाह एक ही महिला से किया गया है. शादी के बाद अगर कोई भी भाई अपनी पत्नी के साथ कमरे में है तो वे कमरे के दरवाजे बंद कर अपनी टोपी बाहर रख देता है। भाइयों में मान मर्यादा कितनी रहती है की जब तक टोपी कमरे के दरवाजे पर रखी है। कोई भी दूसरा भाई अंदर नहीं घुसता है।
किन्नौर में विवाह की परंपरा भी अजीब ढंग से निभाई जाती है. जब किसी युवती की शादी होती है, लड़की के परिवार वाले लड़के के परिवार के बारे में पूरी जानकारी लेते हैं। विवाह में सभी भाई के दूल्हे के रुप में सम्मिलित होते हैं।

एक और कारण
अब प्रश्न यह उठता है ऐसा यहां किया क्यों जाता है? माना जाता है कि इसके पीछे एक कारण यह भी है कि गांवों में संसाधनों की कमी के चलते और पैतृक सम्पति के बंटवारे को रोकने की वजह से भी यह प्रथा चलन में आई।

महिला होती है घर की मुखिया
यहां महिलाएं घर का मुखिया होती है। जो घर के कामकाज से लेकर हर छोटे से बड़े फैसले में मुख्य भूमिका निभाती है। परिवार की सबसे बड़ी स्त्री को गोयने कहा जाता है। उसके सबसे बड़े पति को गोर्तेस कहते हैं। इसका मतलब है, घर का स्वामी।



Click it and Unblock the Notifications