Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
गटर को ही बना दिया प्यार का घरौंदा... कौन हैं ये लोग?
एक जनाब़ ऐसे भी हैं कि जो पिछले 22 सालों से अपने परिवार के साथ सीवर में रह रहे हैं और आगे की जिदंगी भी वो वहीं बिताना चाहते हैं।
वैसे तो ये माना जाता है कि आदमी की इच्छाएं कभी न समाप्त होने वाली होती हैं। हमें अपने जीवन में एक अच्छा सा घर, परिवार और भोजन ही चाहिए होता है।
लेकिन आपको ऐसा कह दिया जाये कि अब आपको सीवर में रहना है तो शायद आपकी जान सूख जाएं। लेकिन एक जनाब़ ऐसे भी हैं कि जो पिछले 22 सालों से अपने परिवार के साथ सीवर में रह रहे हैं और आगे की जिदंगी भी वो वहीं बिताना चाहते हैं।
यह एक ऐसे दम्पत्ति की कहानी है जो पिछले कई सालों से एक सीवर में रह रहे हैं और वहां उन्होनें अपने जीवन के लिए आवश्यक हर सुविधाओं को जुटा लिया है। और इस सीवर में खुद के लिए और अपने परिवार के लिए एक छोटा सा घरोंदा तैयार के लिया।

कौन हैं ये लोग?
मारिया गार्सिया और उनके पति मिगुल रेस्टेपो पहले ड्रग के लती थे। वो एक बार नशे में वहां गिर गए और उन्हें वहीं प्यार हो गया। इसके बाद, उन दोनों ने वहीं अपना घर बसाया और प्यार से रहने लगे।

दुनिया बन गई कठिन -
जब उन्हें प्यार हुआ तो उनके लिए इस दुनिया में कई सारी दिक्कतें आ खड़ी हुईं। ऐसे में उन दोनों ने फैसला लिया कि वो एक -दूसरे की नशे की लत छुड़वा देंगे और साथ निभाएंगे। पर उनके परिवार और दोस्तों ने उनका साथ छोड़ दिया था।

सीवर में ली शरण -
ऐसी स्थिति में संकटग्रस्त होकर वो दोनों इस सीवर में आकर रहने लगे और यहीं उन्होंने शरण ले ली। इसे ही दोनों ने अपना घर बना लिया।

छोटा सा सीवर बना नन्हा सा घर-
इस सीवर में दोनों ने अपना आशियाना बना लिया। यहां सुख-सुविधा का हर सामान है। बिजली, छोटा सा किचन, टीवी और बिस्तर है। आप इसे स्वीट होम कह सकते हैं।

डॉग भी रहता है साथ
और तो और, आपको इस सीवर वाले घर में इन दोनों के अलावा, एक डॉग भी देखने को मिलेगा जिसका नाम ब्लैकी है। ये डॉग, अपने इस घर की रखवाली करता है जब इसके मालिक बाहर होते हैं।

शांतपूर्ण स्थान -
यह स्थान काफी शांत है और इस सीवर का इस्तेमाल पिछले कई सालों से किया ही नहीं जा रहा है। ये लोग त्यौहार के दिनों में अपने इसी घर को सजाते हैं।

नहीं छोंडेगे ये घर-
इस दम्पत्ति को इस घर को छोड़ने का कोई मन नहीं है। वो यहीं रहकर अपनी जिदंगी गुजर-बसर करना चाहते हैं। उनका कहना है कि इस घर ने उन्हें तब पनाह दी जब हर किसी ने उन्हें नकार दिया था। ऐसेमें अब वो इस घर को नहीं छोड़ सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
