Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
स्मग्लर्स का नया जुगाड़ कंडोम में ड्रग्स डालकर कर रहे हैं तस्करी
इंटरनेशनल ड्रग माफिया ने स्मगलिंग के लिए कंडोम का उपयोग करने लगे है इसके लिए इंटरपोल ने भी एक नया ऑपरेशन लॉयनफिश शुरु किया
हमने फिल्मों में अक्सर स्मग्लर्स को नए नए तरीको से स्मगलिंग करते हुए तो देखा है , लेकिन असल जिंदगी में भी नशे के तस्कर स्मगलिंग के लिए नए नए टेक्निक ईजाद करने लगे है।
एयरपोर्ट पर पुलिस की नजरों के सामने से ड्रग्स तस्करी करने के लिए तस्करों ने ये नया तरीका निकाला है वो है कंडोम से तस्करी। सुनकर हैरान हो गए ना आइए जानते है और कैसे हो रही है कंडोम से तस्करी।

शुरु किया है ऑपरेशन लॉयनफिश
सिंगापुर स्थित इंटरपोल ग्लोबल कॉम्प्लेक्स के मुताबिक, ड्रग तस्करी पर लगाम लगाने के लिए एक कैंपेन को शुरु किया गया है। इस कैंपेन का नाम ऑपरेशन लॉयनफ़िश है। इसमें 14 देशों के 2000 पुलिस और कस्टम ऑफ़िसर्स शामिल हैं। इस क्षेत्र में Meth यानि Methamphetamine सबसे ज़्यादा स्मगलिंग किए जाने वाला ड्रग है।

कैंपेन का मकसद
इस कैंपेन का मकसद एयरपोर्ट के पास होने वाली नशीले पदार्थों की तस्करी पर काबू पाना है। वहीं इसी ऑपरेशन के दूसरे चरण में समुद्री बॉर्डर और ज़मीनी तस्करी पर ड्रग्स की तस्करी पर लगाम लगया जाएगा।

यहां है ज्यादा डिमांड
इस ऑपरेशन के मुताबिक, पश्चिम अफ़्रीकी और एशिया के ड्रग्स माफिया Meth यानी Methamphetamine की तस्करी में लिप्त हैं। इस क्षेत्र में इस ड्रग की बहुत डिमांड है।

ऐसे करते है स्मग्लिंग
स्मगलर्स दरअसल कंडोम के पैकेट्स में इस लिक्विड कोकेन को डालते हैं और इन कंडोम को निगल लेते है। इससे एयरपोर्ट पर मौजूद एक्स रे मशीन पकड़ नहीं पाते हैं।

यहां हो रहा है ज्यादा इस्तेमाल
इंटरपोल के मुताबिक कोकेन की तस्करी में काफी उछाल आया है। इंटरपोल के अनुसार इथोपिया से होते हुए मिडिल ईस्ट और एशिया जैसे क्षेत्रों में खास तौर पर लिक्विड कोकेन के लिए इस्तेमाल होता है।

भारत में पहुंचा ये तरीका
हाल ही में गोवा पुलिस ने ड्रग्स तस्करी करते हुए एक ड्रग्स तस्कर को हिरासत में लिया था जो ड्रग्स को लाने ले जाने के लिए कंडोम का इस्तेमाल करता था। ये तस्कर वैसे ब्रिटिश नागरिक था जो सिंथेटिक ड्रग्स को कंडोम में रखकर उसकी तस्करी करता था।



Click it and Unblock the Notifications
