Latest Updates
-
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां
उबलते-खौलते तेल में भी हाथ डालने से इस हलवाई के नहीं जलते है हाथ
मुकेश कुशवाह नामक हलवाई उबलते कढ़ाही में हाथ डाल देता है और इसे जलन या दर्द कुछ भी नहीं होता है।
अगर हमारे हाथ में गरम पानी की बूंदे गिर जाएं या खाना बनाते हुए तेल गिर जाएं तो हम कितना दर्द से कराहने लगते हैं। लेकिन धौलपुर में एक शख्स है जो, उबलते हुए तेल की कढ़ाई में हाथ डालकर कचौरी और समोसा तलता है।
एक-दो कचौरी नहीं, बल्कि तेल में तलने का हर काम वह बिना करछी ही करते हैं। उनकी हैरतअंगेज क्षमता न केवल लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने को विवश कर देती है, बल्कि काफी लोग हर सुबह उनकी दुकान पर हाथ से तली कचौरी खाने पहुंच जाते हैं। इस शख्स का नाम मुकेश कुशवाह है जो उबलते कढ़ाही में हाथ डाल देता है और इसे जलन या दर्द कुछ भी नहीं होता है।

कुदरत ने ऐसा ही बनाया
मुकेश बताता है कि पंजे तक उसके हाथ गर्म तेल में नहीं जलते हैं, उसे गर्म का अहसास नहीं होता है। वहीं अगर पंजे से ऊपर तेल आ जाता है तो फफोले पड़ जाते हैं। वह दस साल से यह कार्य लगातार कर रहा है। उनका कहना है कि कुदरत ने उन्हें ऐसा ही बनाया है, लेकिन सामान्य लोग यह जोखिम कतई नहीं उठाएं। खासकर बच्चों को गर्म तेल में हाथ नहीं डालना चाहिए।

खोल ली अपनी दुकान
पहले वह मुरैना में हलवाइयों के साथ कार्य करने जाता था। उसने दस वर्ष तक वहां कार्य किया। इसी दौरान उसे पता चला कि गर्म कढ़ाई छूने पर भी उसे ताप नहीं लगता था। धीरे-धीरे कचौरी-बूंदी तलने के दौरान उबलते तेल में अंगुलियां डालीं तो पता चला कि इसका कोई असर नहीं हो रहा। अब चार साल से वो धोलपुर में अपनी कचौरियों की दुकान खोल ली हैं।



Click it and Unblock the Notifications
