Latest Updates
-
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल?
भारत से नहीं मध्य एशिया से आया है समोसा, पढ़िये इसकी पूरी हिस्ट्री
13-14 वीं सदी में व्यापारियों के साथ मध्य एशिया से होते समोसा भारत पहुंचा और तब से लेकर आज तक भारतीय की पसंदीदा स्नैक्स में से एक है।
चाय के साथ गर्मागर्म समोसे के नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है। हमारे देश्ा में जितनी भाषाएंं और क्षेत्र उतने ही अलग-अलग स्वाद के समोसे और नाम। लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि समोसे का अविष्कार भारत में नहीं बल्कि मिस्त्र में हुआ है।
Swiggy Food Coupon Code: get Upto 20% Off on your Orders
13-14 वीं सदी में व्यापारियों के साथ मध्य एशिया से होते समोसा भारत पहुंचा और तब से लेकर आज तक भारतीय की पसंदीदा स्नैक्स में से एक है। आइए जानते है समोसे के दिलचस्प सफर के बारे में-

13-14 वीं शताब्दी में भारत पहुंचा
इतिहासकारों की मानें तो दसवीं शताब्दी में मध्य एशिया में समोसा एक व्यंजन के रुप में सामने आया था। 13- 14 वीं शताब्दी में व्यापारियों के माध्यम से समोसा भारत पहुंचा। 16 वीं शताब्दी के मुगलकालीन दस्तावेज आइने अकबरी में भी समोसे का जिक्र मिलता है।

इन नामों से जाना जाता है
समोसे को अलग अलग भाषाओं में कई नामों से जाना है, अंग्रेजी में तो समोसा ही कहा जाता है लेकिन हमारे देश में ही समोसे के और कई नाम मिल जाते है। जैसे बंगाल, झारखंड और उड़ीसा में सिंघाड़ा तो गुजराती में सुमोस कहा जाता है।
हैदराबाद में समोसे का छोटा वर्जन मिलता है जिसके मसाले में मीट भी होता है उसे लुख्मी कहा जाता है। फारसी और उर्दू में सम्बुसका तो अरबी में इसे सम्बुसक के नाम से जाना जाता है और मध्य एशिया में सम्सा और ईरान में सन्बुसे के नाम से प्रसिद्ध है।

नॉनवेज समोसा भी लोगों की पसंद
समोसे में भी अब कई वैरायटीज आने लगी है। समय के साथ समोसे के तिकोने आकार में कोई फेरबदल नहीं हुआ लेकिन इसके स्टफ और मसालों के साथ भी काफी बदलाव हुए है। जहां हमारे देश में ज्यादात्तर लोग आलू के स्टफ के साथ सूखे मेवे और कुरकुरे मटर वाले समोसे पसंद किए जाते है वहीं नॉर्थ इंडिया के कुछ जगहों समेत गोआ, पाकिस्तान और मध्य एशिया में आज भी नॉनवेज समोसा फूडीज के पसंदीदा हैं।
महान कवि अमीर खुसरो (1253-1325) ने भी जिक्र किया है कि तेल में तले हुए मीट के स्टफ वाले समोसे दिल्ली सल्तनत में उस दौरान शाही परिवार के सदस्यों और अमीर घरानों के प्रिय व्यंजन में था।



Click it and Unblock the Notifications