Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पाकिस्तान का ऐसा शहर जहां कोई नहीं खाता है बीफ, हिंदू मुस्लिम रहते है साथ
आपने कई ऐसी जगहों के नाम सुने होगे जो उनके नाम के हिसाब से बिल्कुल भी मेल नहीं खाते है। पाकिस्तान के थार मरूस्थल में यह निराला शहर है। नाम है मीठी, यहां की जमीन सख़्त और ऊबड़ खाबड़ है लेकिन मरूस्थल और शहर का अपना सौंदर्य है।
यह शहर सिंध प्रांत के थारपारकर ज़िले का मुख्यालय है और इसकी ख़ासियत यह है कि यहां हिंदू और मुसलमान पूरे सौहार्द के साथ रहते हैं। यहां सदियों से एक साथ रहते हुए वे यह भी सुनिश्चित करते हैं कि बाहर की घटनाओं से उनकी सांप्रदायिक सौहार्द न प्रभावित होने पाए।
पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची से मीठी 280 किलोमीटर दूर है। पाकिस्तान का ये शहर अपने आप में अजूबा माना जाता है इस शहर में ऐसी कई चीजें है जिसको देखकर आप भी अचम्भे में पड़ जाएंगे। इस शहर को एक मिशाल के तौर पर भी देखा जाता है। आइए जानते है इस शहर की खासियत के बारे में.....

इस शहर में आपने मीठी के मंदिर में गणेश चतुर्थी की आरती में शामिल होतीं हिंदू महिलाएं।
यह पाकिस्तान की उन चुनिंदा जगहों में से है जहां हिंदुओं की संख्या मुसलमानों से ज़्यादा है। सरकारी अनुमान के मुताबिक, मीठी की आबादी करीब 87 हज़ार है, जिसमें से 70 फ़ीसदी हिंदू हैं। ऐसे में एक दूसरे के प्रति मोहब्बत कायम रखना एक बहुत बड़ी बात है। आपने सोचा भी नही होगा कि पाकिस्तान में भी कोई ऐसी जगह है जो आपको इतना सोचने पर मजबूर कर सकती है।

स्कूल के संस्थापक कहते है ये
प्रोड्यूसर हाजी मोहम्मद दाल कहते हैं, कि जब भी कोई धार्मिक त्योहार या सांस्कृतिक आयोजन होता है तो सब मिल-जुलकर हिस्सा लेते है। उसका मानना है कि जब मुस्लिम दिवाली मना सकते है तो हम ईद क्यों नहीं मना सकते है।

मस्जिद के लिए एक हिंदू औरत ने दी थी जमीन
2001 में मीठी के जामा मस्जिद परिसर को पड़ोस की ज़मीन लेकर और बढ़ाने की योजना थी। उस घर में एक हिंदू महिला रहती थी। वह अपने आप मेरे पास आई और कहा कि उसकी ज़मीन मस्जिद के लिए ले ली जाए। दाल कहते हैं कि उसने अपनी ख़ुशी से अपनी ज़मीन मस्जिद के लिए दान में दे दी। इस बात का चर्चा हर जगह हो गया खा और वो अपने आप में मिशाल बन गई थी।

इस समय को देखते हुए मिसाल है ये जगह
आप लोग तो देख ही रहे हैं कि इस समय देश का क्या हाल है। हमारे देश से भाईचारा तो समझों खत्म ही हो गया है। आप इस समय देख रहे है कि लोग एक दूसरे धर्म के प्रति कितना ज्यादा गुस्सा रखते है। हमको पाकिस्तान के इस शहर से एक सबक लेना चाहिए कि हमें किस तरह से रहना है। एक दूसरे से अमन और चैन रखना ही सबसे बड़ा धर्म होता है।

रखना चाहिए अमन और सुकून
हमारा देश भी एक सर्वजाति का देश है जहां पर हर जाति और धर्म के लोग रहते है। इससे हमको इस बात का पता चलाना चाहिए कि हमें क्या करना है। आपके दिल में तभी सुकून रहेगा जब दूसरों की भलाई चाहेंगें।



Click it and Unblock the Notifications
