Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
शेरों ने बचाई अपहरणकर्ताओं से लड़की की जिंदगी
इथोपिया के जंगलों में तीन शेरों ने एक बारह साल की लड़की को न सिर्फ अपहरणकर्ताओं से बचाया बल्कि जब तक कोई उस लड़की बचाने नहीं आ गया तब तक उन शेरों से उस लड़की की रखवाली भी की।
जब शेर किसी इंसान को देखते है तो वो सीधा उस पर हमला कर देते है। लेकिन इथोपिया के जंगलों में तीन शेरों ने एक बारह साल की लड़की को न सिर्फ अपहरणकर्ताओं से बचाया बल्कि जब तक कोई उस लड़की बचाने नहीं आ गया तब तक उन शेरों से उस लड़की की रखवाली भी की। सुनकर हैरान रह गए ना।
लेकिन यह सच है। आइए जानते है इस पूरे वाकिए के बारे में।
इथोपिया में लड़कियों को किडनैप करके जबरदस्ती शादी की जाती है। ऐसा ही हुआ था 2005 में जब स्कूल जाती हुई एक लड़की को कुछ बदमाशों ने अगवा करके इथोपिया के दक्षिण पश्चिम जंगलों में बंदी बनाकर रखा।
और इस दौरान उसे मारता पीटता रहा। लेकिन जंगल के तीन शेरों ने लड़की की आवाज सुनकर उसका पीछा किया और अपहरणकर्ता को डरा कर भगा दिया।

अदीस अबाबा के जंगलों में मिली
स्थानीय पुलिस ने बताया कि अपहरणकर्ता के भाग जाने के बाद वो शेर लड़की के साथ गार्ड बनाकर तब तक उसके साथ खड़े रहे, जब तक की कोई उसके घरवाले या परिवार वाले उसे ढूंढते हुए नहीं पहुंचे गए।
स्थानीय पुलिस ने बताया कि अपहरण की गई लड़की बिता जनेट दक्षिण पश्चिम की राजधानी अदीस अबाबा से कुछ 560 किलोमीटर (348 मील) दूर जंगलों में मिली। जब उन्होंने उस लड़की जिंदा देखे तो वे सब आश्चर्य में पड़ गए लेकिन जब लड़की ने उन्हें पूरी काहानी बताई तो सबके दांतो तले अंगुली दब गई।

शेरों ने बचाई जान
पुलिसकर्मी के मुताबिक जब वे लोग वह पहुंचे तो शेर उस लड़की की रखवाली कर रहे थे। हमारे वहां पहुंचते ही वे उसे छोड़ कर जंगल में वापस चले गए। लड़की ने पुलिस को बताया कि अपहरणकर्ता ने शादी का दबाव बनाते हुए उस लड़की को खूब ने पीटा लेकिन शेरों ने उसे किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।
(फाइल फोटो )

लड़की के रोने से शेरों का दिल पसीज गया
इथियोपियन वन्यजीव विशेषज्ञ के मुताबिक शेरों ने उस लड़की को इस लिए छोड़ दिया होगा क्योंकि लड़की का रोना उन्हें शेर के बच्चे के रोने की तरह लगा होगा। पुलिस का कहना है कि लोगों के लिए यह किसी चमत्कार की तरह लगा होगा क्योंकि सामान्यता शेर इंसानों को देखते ही उन पर हमला कर देते है। जिन लोगों ने लड़की का अपहरण किया था वे बाद मेुं पकड़े गए हैं। अधिकांश इथियोपियाई समुदाय के लोग अपहरण करके शादियां करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications