Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
'जहां टॉयलेट नहीं वहां शादी नहीं'.. यूपी की पंचायत का नया फरमान
हाल ही में ही रिलीज हुई फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा में जहां लड़की शादी के बाद सुसराल छोड़कर चली जाती है क्यूंकि वो इस चीज को अपने मान सम्मान से जोड़ लेती हैं। इसी तरह बागपत के बिजवाड़ा गांव में सर्वसमाज पंचायत ने बेटियों के मान सम्मान को देखते हुए और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान पर बड़ा फैसला लिया गया।
पंचायत ने सर्वसम्मति से तय किया कि वह उस गांव में अपने बेटे या बेटी की शादी नहीं करेंगे, जो पूरी तरह खुले में शौच से मुक्त न हो चुका हो। मतलब जिस घर में शौच नहीं होगा वहां शादी नहीं करेंगे। इस फरमान को जारी करने के बाद से ही देशभर में इस फैसले की चर्चा हो रही है।

पंचायत ने लिया बड़ा फैसला
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पंचायतें अधिकांश तौर पर विवादास्पद फरमानों के लिए जानी जाती हैं। बिजवाड़ा में हुई सर्वसमाज की पंचायत ने समाज के हित में फैसला लेकर यह साबित किया कि वे भी समय के साथ बदल रहे हैं। आए दिन हो रही घटनाओं को देखते हुए गांव वालों ने पंचायत बुलायी, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिस गांव में शौचालय नहीं है, वहां बेटियों की शादी नहीं करेंगे और वहां की बेटियों की शादी अपने यहां नहीं करेंगे। नियम विरुद्ध जाने वालों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।

खुले में शौच मुक्त होना जरूरी
पंचायत मुखिया आत्माराम तोमर ने बताया कि पंचायत में 10 गांव के मुखिया शामिल थे। उन्होंने बताया कि पंचायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर बुलाई गई थी। इसमें निर्णय लिया गया कि कोई भी उस गांव में अपने बेटी या बेटे की शादी नहीं करेगा, जो खुले में शौच से मुक्त न हो।

फैसले के खिलाफ जाने पर वसूला जाएगा जुर्माना
पंचायत में इस बात को साफ साफ कहा गया कि पंचायत द्वारा लिए गए निर्णय का सख्ती से पालन कराया जाएगा। निर्णय मानने वाले परिवार का हुक्का-पानी बंद कर दिया जाएगा।
और परिवार से जुर्माना वसूला जाएगा। इस पैसे से उस परिवार को शौचालय बनाने में मदद की जाएगी, जहां शौचालय नहीं होगा।

करेंगे जागरुक
इसके अलावा ये फैसला लिया गया आसपास के गांवों को इस फरमान से जोड़ा जाएगां साथ ही गांव-गांव जाकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुक किया जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
