Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
इस राज्य में होती है कुत्ते की पूजा, जानिए कहां है कुकुरमंदिर...
आपने कई तरह के मंदिरों के बारे में सुना होगा। यदि आप से कहा जाए कि एक ऐसी जगह भी जहां कुत्ते का मंदिर है
और वहां के लोग कुत्ते की पूजा करते है तो शायद आपको इस बात का विश्वास नहीं होगा। पर ये सच है,
दरअसल ये मंदिर छत्तीसगढ़ में स्थित है। आइए जानते है कि आखिर क्या है इस मंदिर की कहानी......
क्या है इसकी कहानी

मान्यता है कि एक बंजारा था जिसने अपना कुत्ता एक साहूकार के यहां गिरवी रखा था।
क्यूंकि उस गांव में अकाल पड़ा था और बंजारे के पास पैसे की तंगी थी। एक बार साहूकार के यहां चोरी हो गई और चोरों ने लूटा हुआ माल एक जगह छिपा दिया और भाग गए।
कुत्ते ने लूटा हुआ माल ढ़ूढ़ निकाला। इस बात से खुश होकर साहूकार ने वो कुत्ता बिना पैसे लिए बंजारे को देने का विचार बनाया और एक चिट्ठी लिखकर कुत्ते के गले में टांगी और बंजारे के पास भेज दिया।

गुस्से में बंजारे ने कुत्ते को मार दिया
बंजारे ने कुत्ते को जब घर आते देखा तो गुस्से में उसे लाठी और डंडे से पीट-पीट कर मार डाला।
बाद में जब बंजारे ने गले में लटकी चिट्ठी पढ़ी तो बहुत पछताया। बंजारे ने अपने प्रिय वफादार कुत्ते की वहां समाधि बना दी।
आज वही जगह कुकुरमंदिर के नाम से जानी जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
