Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मैनपुरी की छात्रा ने बनाया एंटी रेप अंडरवियर, हाथ लगाते ही बज उठेगा सेंसर
यूपी के मैनपुरी की एक छात्रा ने देशभर में महिलाओं और बेटियों के साथ हो रहे दुष्कर्म ओर छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिहाज से तकनीक की सहायता से एक ऐसा अंडरवियर तैयार किया है जो महिलाओं को रेप जैसी वारदातों से सुरक्षित रख सकेगी।
B.Sc. में पढ़ने वाली शीनू कुमार नाम की छात्रा ने तकनीक के माध्यम से एक अंडरगारमेंट को तैयार करने का दावा किया है कि इससे कई हद तक महिलाओं की रक्षा हो सकेगी और रेप जैसी वारदातों को कई हद तक रोका जा सकेगा। आइए जानते है कि इस अंडरवियर के बारे में।

किसान परिवार से है शीनू
मूल रूप से फर्रुखाबाद के गांव नगला सबल निवासी बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा शीनू कुमारी वर्तमान में मैनपुरी में रह रहीं हैं। किसान परिवार में जन्मी शीनू वैसे यूं तो बायोलॉजी की छात्रा हैं लेकिन उन्होंने सेल्फ स्टडी की बदौलत एक आधुनिक अंडरगारमेंट तैयार किया है।

सेंसर और ऑडियो रिकॉर्डर
इसे रेप प्रूफ बताने वाली शीनू ने अंडरगारमेंट में सेंसर और ऑडियो रिकॉर्डर लगाए हैं। अंडरगारमेंट में एक ऑडियो रिकॉर्डर भी है जो छात्रा के किसी वहशी के चंगुल में फंस जाने पर उस वहशी की आवाज रिकॉर्ड कर लेगा। इसके बाद में पुलिस कार्रवाई में इस्तेमाल किया जा सकता है। अंडर गारमेंट में ये सारे गैजेट पासवर्ड प्रोटेक्टेड हैं जो पासवर्ड से ही आपरेट हो सकेंगे।

ब्लेड प्रूव है यह अंडरवियर
शीनू कुमारी के अनुसार उन्होंने अंडरगारमेंट में ब्लेड प्रूफ कपड़े का इस्तेमाल किया है जिसे आसानी से काटा या फाड़ा नहीं जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने इसमें सेंसर लगाए हैं जिससे आपातस्थिति में पुलिस को सूचना पहुंच जाएगी।

मेनका गांधी को भी दिखाया
शीनू कुमार ने बताया कि अपने इस प्रयोग को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी के सामने भी प्रदर्शित कर चुकी हैं। केंद्रीय मंत्री ने इसकी सराहना की है और इसे अहमदाबाद में तकनीकी विशेषज्ञों के पास भेजा है।
शीनू चाहती हैं कि सरकार अगर उनकी मदद करे तो यह प्रयोग उत्पाद का रूप लेकर महिला सुरक्षा में अहम भूमिका निभा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
