Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2018: ये है दुनिया की सबसे उम्रदराज योग टीचर, 99 साल में है 19 सा जोश

योग इंसान के हर रोग को दूर रखता है और ये उम्र में भी इजाफा करता है। अगर आप रोजाना नियमित योग करते हैं तो आप न तो कभी बीमार पड़ेंगे न ही काफी कोई बीमारी आपको छू पाएंगे। इस बात का प्रमाण है 99 साल की योग टीचर ताओ पोर्चन लिंच। ताओ कई दशकों से लोगों को योगा सिखा रही हैं इतनी उम्र होने के बाद भी ताओ हर मुश्किल से मुश्किल योगासन कर लेती हैं।
अमेरिका की रहने वाली ताओ को गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने भी दुनिया की सबसे उम्रदराज योग टीचर का खिताब दिया है।

आइए जानते है ताओ का इस मुकाम तक पहुंचने के इस सफर के बारे में।
बचपन में ही गुजर गए माता पिता
13 अगस्त, 1918 को पुडुचेरी में जन्मी ताओ भारत में पली बढ़ीं और उसके बाद अमेरिका के न्यूयॉर्क में बस गईं। इनकी मां मणिपुरी और पिता फ्रेंच थे। जब ताओ सिर्फ सात महीने की थीं तो उनकी मां की मृत्यु हो गई जिसके बाद उन्हें चाचा और चाची ने पाला। ताओ ने महज आठ साल की उम्र में योग में दिलचस्पी लेना शुरू कर दिया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह आठ साल की थी तो उन्होंने समुद्र तट पर योग करने वाले युवाओं का ग्रुप देखा। इस तरह उनका पहली मर्तबा योग से परिचय हुआ था। ताओ ने कहा था, 'मैं उन अद्भुत चीजों को करना चाहती थी जो वे युवा अपने शरीर के साथ कर रहे थे।'
ऐसे बनी योग ट्रेनर
हालांकि ताओ की चाची नहीं चाहती थीं कि वह योग करें। उनकी चाची का मानना था कि योग मुख्य रूप से पुरुषों के लिए है। ताओ ने चाची की सलाह के खिलाफ जाकर योग करने का फैसला किया। उन्होंने इसे शौक के तौर पर शुरू किया था लेकिन बाद में वह पेशेवर तरीके से दूसरों को भी ट्रेनिंग देने लगीं।
सबसे बुर्जुग योगा टीचर
मई 2012 में 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' ने ताओ को 93 वर्ष की आयु में दुनिया की सबसे ज्यादा उम्र की योग टीचर माना था। उनसे पहले यह रिकॉर्ड फ्लोरिडा के 91 वर्षीय बर्नीस बेट्स के नाम था।
डांस और लिखना पसंद है
आपको यकीन नहीं होगा लेकिन ताओ का डांस करना और लिखना काफी पसंद है वो द्वितीय विश्व युद्ध के हॉलीवुड में स्क्रीन राईटर और फ्रैंच मॉडल और एक्ट्रेस के तौर पर काम कर चुकी है। इसके अलावा वो आज भी स्टूडेंट्स को बॉलरूम डांस सीखाती है। वो खुद से 70 साल छोटे स्टूडेंट्स को आज भी बॉलरुम डांस की बारीकी सिखाती हैं। अपने पूरे जीवनकाल में ताओ ने महात्मा गांधी, नॉएल कॉवर्ड, मर्लिन मुनरो और दलाई लामा जैसे शख्सियतों के बीच काफी समय बिताया है।
नहीं पीती है पानी
आपको सुनकर यकीन नहीं होगा कुछ महीनों में 100 साल की उम्र पार कर लेने वाली ताओं कभी पानी नहीं पीती है वो पूरे दिन में सिर्फ दो ही तरीके पेय पदार्थ पीती है, वो है वाइन और चाय।
हाई हील्स पहनना है पसंद
ताओ की एक चीज सुनकर आप चौंक सकती हैं कि ताओ को ऊंची हील्स पहननी पसंद है, वो इस उम्र में भी हाई हील्स पहनती है, उनका कहना है कि इससे उनको एनर्जी मिलती है। वो माचू पिच्चू जैसी जगह पर भी हील्स से चढ़ाई कर चुकी हैं।
अटैंड कर चुकी है योग दिवस
ताओ पिछले साल भारत आई थीं। वह 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2017' के मौके पर बेंगलुरु में आयोजित हुए कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई थीं। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की थी।



Click it and Unblock the Notifications
