Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
2019 में सबसे ज्यादा सर्च की गई इंडियन रेसिपी हैं ‘चिकन बिरयानी’ : सर्वे
एक रिसर्च में सामने आया है कि चिकन बिरयानी 2019 में दुनियाभर में हर महीने औसतन 4.56 लाख सर्च के साथ सबसे ज्यादा खोजा गया भारतीय भोजन है। बटर चिकन समोसा, चिकन टिक्का मसाला, डोसा, तंदूरी चिकन, पालक पनीर, नान, दाल मखनी और चाट भी टॉप 10 सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले व्यंजनों में शामिल रहे। सेमरश के शोध में यह पता चला कि एक पसंदीदा पंजाबी व्यंजन बटर चिकन औसतन चार लाख बार खोजा गया, जबकि उत्तर भारत और इससे आगे देशव्यापी समोसा औसतन 3.9 लाख बार खोजा गया। अन्य पसंदीदा पंजाबी व्यंजन चिकन टिक्का मसाला औसतन 2.5 लाख बार खोजा गया।

प्रवासी भारतीयों की वजह से बना ग्लोबल डिश
इस स्टडी की मानें बिरयानी और बटर चिकन के साथ टॉप 10 सर्च इंडियन रेसिपीज में बहुत सी पारम्परिक स्नैक्स रेसिपीज भी है। जैसे कि समोसे को 3.9लाख, चिकन टिक्का मसाला को 2.5 लाख और तंदुरी चिकन को भी सर्च किया गया है, जबकि दक्षिण भारतीय रेसिपी डोसा को 2.28 लाख बार सर्च किया जा चुका हैं। सेमरश के कम्युनिकेशन हैड फर्नांडो अंगुलो कहते हैं कि 'इस स्टडी के रिजल्ट देखकर हम ज्यादा हैरान नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज के समय में भारतीय दुनिया के कौने-कौने में जाकर बस चुके हैं । इनमें सबसे बड़ी आबादी है भारतीय पंजाबियों की। ऐसे में पंजाबी रेसिपीज तो इस लिस्ट में शामिल होनी ही थी। दुनिया के कोने-कोने में बस चुके प्रवासी भारतीयों की वजह से ही आज इंडियन रेसिपीज ग्लाेबल स्तर पर पहचानी जा रही हैं।
बढ़ रहा है बाजार
रिसर्च पर अपने विचार रखते हुए फेरान्डो कहते हैं कि हमारी स्टडी में एक और बात साबित हो चुकी है कि भारत कि फूड इंडस्ट्री एक बहुत बड़े बाजार के तौर पर उभर रही हैं। हमारा अध्ययन विदेशों में और भारत में रहने वाले उद्यमी रसोइयों को प्रस्तुत करता है, क्योंकि यह अधिक विदेशी भारतीय खाद्य पदार्थो के लिए बाजार के आकार का खुलासा करता है। इसी के साथ भारतीय खाने का अर्थ अब अधिकांश पंजाबी खाने के तौर पर किया जानें लगा है।

पालक पनीर और दाल मखनी है शाकाहारी का पसंदीदा
जबकि इस स्टडी में शाकाहारी भारतीय खाने की बात करें तो, लिस्ट में सिर्फ पालक पनीर, दाल मखनी। जिससे एक बार फिर से यह जाहिर हो जाता है कि सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि ग्लोबल स्तर पर भी नॉर्थ इंडियन डिशेज ज्यादा पसंद की जाती हैं। इतना ही नहीं इस लिस्ट में इकलौती इंडियन ब्रैड के नाम पर'नान'को भी शामिल किया गयाहै । जिसका कुरकुरापन हर सब्जी के स्वाद को बढ़ा देता है।



Click it and Unblock the Notifications