Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
PAN-Aadhaar Link Deadline: आधार-पैन लिंक करने की आज आखिरी तारीख, जानें मोबाईल से Link करने का प्रोसेस
PAN-Aadhaar Link Deadline: अगर आपने अब तक अपना आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक नहीं किया है, तो आज आपके पास आखिरी मौका है। केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि 31 दिसंबर 2025 यानी आज आधार-पैन लिंक करने की अंतिम तारीख है। इसके बाद बिना लिंक किया गया पैन कार्ड 1 जनवरी 2026 से निष्क्रिय (Inoperative) हो जाएगा।
जिन पैन कार्ड धारकों ने अभी तक यह जरूरी काम टाल रखा है, उनके लिए यह अंतिम चेतावनी है। अगर आज चूक गए, तो न सिर्फ जुर्माना देना पड़ेगा बल्कि कई जरूरी काम भी अटक सकते हैं।

पैन कार्ड निष्क्रिय हुआ तो क्या-क्या दिक्कतें होंगी?
आप इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल नहीं कर पाएंगे।
बैंक से जुड़े KYC काम रुक सकते हैं।
म्यूचुअल फंड, शेयर, FD जैसे निवेश प्रभावित होंगे।
हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएंगे।
सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ अटक सकता है।
सीधे शब्दों में कहें तो आपका पैन कार्ड लगभग बेकार हो जाएगा।
PAN-Aadhaar Linking की डेडलाइन और लेट फीस
31 दिसंबर 2025 तक लिंक कराने पर कोई फीस नहीं। मगर आप 31 दिसंबर 2025 के बाद यानी 1 जनवरी 2026 के बाद लिंक कराते हैं तो आपको ₹1000 लेट फीस देनी होगी। हालांकि जुर्माना ज्यादा नहीं है, लेकिन जरूरत के वक्त पैन के काम न करने से परेशानी कई गुना बढ़ सकती है।
मोबाइल से पैन को आधार से कैसे लिंक करें?
अगर आधार और पैन में आपका नाम, जन्मतिथि और जेंडर मैच करता है, तो यह प्रोसेस बेहद आसान है। आइए जान लेते हैं पैन-आधार लिंक करने का आसान तरीका-
आयकर विभाग की e-Filing वेबसाइट पर जाएं।
लॉग-इन करें और Profile सेक्शन में जाएं।
वहां "Link Aadhaar" का ऑप्शन चुनें।
पैन नंबर और आधार नंबर दर्ज करें।
अगर फीस मांगी जाए तो e-Pay Tax पर जाएं।
Other Receipts चुनें और पेमेंट पूरा करें।
प्रोसेस पूरा होते ही लिंकिंग सफल हो जाएगी
अगर आपका पैन पहले से लिंक है, तो सिस्टम तुरंत इसकी जानकारी दे देगा।

आधार-पैन लिंक स्टेटस कैसे चेक करें?
अगर आपको याद नहीं कि आपने पहले लिंक कराया था या नहीं, तो आप बिना लॉग-इन भी स्टेटस चेक कर सकते हैं। ये है स्टेटस चेक करने का आसान तरीका-
आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल खोलें।
"Link Aadhaar Status" पर क्लिक करें।
पैन नंबर और आधार नंबर डालें।
सबमिट करते ही स्क्रीन पर स्टेटस दिख जाएगा।
जरूरी सलाह
अगर आपने अब तक आधार-पैन लिंक नहीं किया है, तो इसे आज ही निपटा लें। आखिरी दिन सर्वर स्लो होने या तकनीकी दिक्कत की संभावना भी रहती है। एक छोटा-सा काम टालना आगे चलकर बड़ी परेशानी बन सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
