Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
भारत में रक्तदान से संबंधित चौंका देने वाले तथ्य
आजकल एक्सीडेंट होना बहुत सामान्य बात हो गयी है तथा हम लगभग रोज़ ही इसके बारे में पढ़ते रहते हैं। कुछ छोटे मोटे होते हैं तथा कुछ वास्तव में गंभीर होते हैं। इन पीड़ितों को किसी डोनर (दाता) द्वारा रक्त दिए जाने की आवश्यकता होती है। तो क्या रक्तदान करना सुरक्षित है?
क्या आप जानते हैं कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए वर्ष में एक बार रक्त दान करना क्यों आवश्यक है? विशेष रूप से तब जब वे चुस्त हैं तथा स्वस्थ हैं। खैर रक्तदान से कई लोगों का जीवन बच सकता है तथा कॉलेज और ऑफिस में रक्तदान शिविर लगना एक आम बात हो गयी है। हालाँकि क्या आप सोचते हैं कि रक्तदान करने से वास्तव में प्रभावकारी है?
रक्त दान करने से पहले इससे होने वाले लाभ और हानियों के बारे जान लेना आवश्यक है। यहाँ इस लेख में रक्तदान शिविर से संबंधित सबसे घृणित और बुरे खुलासे किये जा रहे हैं।
हालाँकि ये शिविर जीवाणुरहित और सुरक्षित होते हैं परन्तु कुछ ऐसे भी मामले सामने आए हैं जिसमें लोगों ने दावा किया है कि रक्तदान शिविर के बाद वे एचआईवी या अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो गए। आइए भारत में रक्त दान से संबंधित चौंका देने वाले तथ्यों के बारे में जानें।

तथ्य#1 क्या आप जानते हैं कि भारत में रक्त दान शिविरों में लोगों द्वारा दिए रक्त में से प्लाज़्मा निकाल कर और उसे बेचकर मुनाफ़ा कमाया जाता है? इसे सरासर विचारों का व्यापार कहा जाता है!

तथ्य #2 हर महीने रक्त दान शिविर आयोजित करने के बाद भी हमेशा रक्त की कमी बनी रहती है। काले बाज़ार में लेनदेन तथा स्टोरेज की उचित सुविधा न होने के कारण यह समस्या अधिक बढ़ती है।

तथ्य #3 आप भले ही मुफ्त में रक्तदान करते हों परन्तु इस कैंप में काम करने वाले लोग इसका बहुत फायदा उठाते हैं क्योंकि आमतौर पर रक्त गैर कानूनी तरीके से उन लोगों को बेचा जाता है जो इसके लिए ज़्यादा पैसे देते हैं।

तथ्य #4 रक्त बेचना गैर कानूनी है और इसके दान के बदले में पैसे माँगना भी गैर कानूनी है। हालाँकि कुछ ऐसे बदमाश हैं जो रक्त दान करने वाले लोगों को पैसे देते हैं। ये गैर कानूनी कैंप होते हैं जिनका उद्देश्य करोड़ों रूपये कमाना होता है।

तथ्य #5 हम भारतीय चाहे कितने भी आगे न बढ़ जाएँ कुछ ऐसे खराब मानसिकता वाले लोग हैं जो नीची जाति के लोगों का रक्त लेने से परहेज़ करते हैं। बहुत ही घृणित!

तथ्य #6 कुछ ऐसे कैंप होते में जिनमें गरीब लोगों को पैसे के लिए ज़बरदस्ती रक्तदान करने के लिए कहा जाता है। यह सब हमारे आसपास ही हो रहा है तथा लोग इस बात पर आँख बंद किये बैठे हैं।

तथ्य #7 क्या आप जानते हैं अवैध रक्त उद्योग लगभग 300 करोड़ रुपयों का है!! और यह व्यापार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

तथ्य #8 हालाँकि कुछ ब्लड ट्रांसफ्यूजन सीधे ही किये जाते हैं अर्थात रोगी से रोगी को, परन्तु ऐसा बहुत कम होता है क्योंकि रक्तदान शिविरों में पर्याप्त उपकरण नहीं होते। क्या ऐसे स्थानों पर रक्तदान करना सुरक्षित होता है? ये ब्लड ट्रांसफ्यूजन रक्त के नमूनों की जांच किये बिना किये जाते हैं।

तथ्य #9 यह तथ्य शायद आपको चौंका देगा कि इन रक्त शिविरों में रक्त में पानी और नमक की मिलावट जाती है! यह रक्त दान शिविरों के बारे में घृणित खुलासा है।
तथ्य #10 एम्बिकल कॉर्ड (गर्भनाल) घोटाला एक नए प्रकार का घोटाला है जहाँ बड़ी बड़ी हस्तियां इसके तथ्यों को जाने बिना इसका प्रचार कर रही हैं। हम इसे घोटाला ही कहेंगे क्योंकि स्टेम सेल ट्रीटमेंट अभी सिद्ध नहीं हुआ है।



Click it and Unblock the Notifications
