Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
शिशु की दूध की बोतल करें ऐसे साफ
हम शिशु की हर चीज को साफ-सुथरा रखने पर पूरा ख्याल रखते हैं। उसके कपड़े, बेड, कमरा, जमीन, बर्तन और खासकर उसकी दूध पीने वाली बोतल आदि। जब भी आप अपनी शिशु को बोतल से दूध पिलाने की सोंच रहीं हों, तो उससे पहले अपने डॉक्टर से जरुर सलाह ले लें। अगर दूध बोतल से पिलाना ही हो तो उसकी हाईजीन का पूरा ख्याल रखें।

ऐसे करें सफाई-
1. स्टेरलाइज़ करें- शिशु की बोतल को स्टेरलाइज़ करना बहुत ही जरुरी है। इसके लिये या तो बोतल को गरम पानी से धो लें या फि खौलते हुए पानी वाले बर्तन में उसे डाल कर उबाल लें। साथ ही बोतल के निप्पल को धोना कभी न भूले।
2. बचे दूध को फेंक दें- जब भी आप बच्चे को दूध पीने को देंगी, वह उसमें से थोड़ा दूध तो ऐसी ही छोड़ देगा। बच्चे के साथ जबरदस्ती न करें। बचे हुए दूध को तुरंत फेक दें क्योंकि उसमें बैक्टीरिया पैदा हो सकता है।
3. बोतल सूखी रखें- गीली बोतल में बैक्टीरिया और जर्म आदि पनपने लगते हैं। सबसे पहले बोतल को गरम पानी से धोएं और उसके पानी को साफ कपड़े से पोंछे। बोतल को सूखने के लिये रख दें और जब वह पूरी तरह से सूख जाए तभी उसे दुबारा इस्तमाल करें। गीली और बंद बोतल में दूध की महक आने लगती है।
4. निप्पल की सफाई- बोतल को गरम पानी से रोज धोएं लेकिन बोतल की निप्पल को आप हर दूसरे दिन भी धो सकती हैं। यह बहुत ही कोमल होती है इसलिये इसको हाथों से ही साफ करें वरना वह फट जाएगी। बच्चे की बोतल की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिये। उसे हमेशा साफ जगह पर ही रखें और अगर बच्चा दूध पीते वक्त बोतल फेक दे, तो भी आलस न करते हुए उसकी बोतल की निप्पल को बदलना आपका फर्ज है।



Click it and Unblock the Notifications
