Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
जब बच्चे के दांत निकल रहे हों तो...
अपने बच्चे को बड़ा होते हुए देखना आपके लिए रोमांचक अनुभव साबित हो सकता है। पर ऐसी कई अवस्थाएं होती हैं, जो बच्चों के लिए परेशानी पैदा करती हैं। दांतों का निकलना ऐसा ही एक समय होता है जो आपके बच्चे के लिए तकलीफदेह होता है। दांतों का निकलना आपके बच्चे की जिंदगी का महत्वपूर्ण पड़ाव है। कुछ बच्चे तो इस अवस्था में बहुत ज्यादा परेशानी पैदा नहीं करते, वहीं कुछ बच्चे स्थिति को अनियंत्रित कर देते हैं।
आइए हम आपको दांतों के निकलने के दौरान होने वाली परेशानी से निजात दिलाने के कुछ उपाय के बारे में बताते हैं। अब आपको अपने बच्चे के लिए रात—रात भर परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप कोई भी एक तरीका अपना कर परेशानी से बच सकते हैं।
बेबी मालिश के स्वास्थ्य लाभ

मसूड़े का मसाज
दांत निकलने के दौरान होने वाले तकलीफ से बचने के लिए मसूड़े का मसाज सबसे सुरक्षित तरीका है। बस आप अपनी उंगली को पूरी तरह साफ रखें। मसूड़े को हल्के से दबाएं और मसाज करें। इससे आपके बच्चे को दांत निकलने के दौरान होने वाले दर्द से राहत मिलेगा।
कोल्ड टीथर
आप अपने बच्चे को मुंह में रखने के लिए कोल्ड टीथर दे सकते हैं। टीथर को कभी भी फ्रीजर में न रखें। इससे आपका बच्चा असहज महसूस कर सकता है। टीथर को हर बार इस्तेमाल से पहले स्टेरलाइज जरूर करें। दांत निकलने के दौरान होने वाली परेशानियों से बचने का यह सबसे अच्छा उपाय है।
कोल्ड वॉश क्लोथ
शीतल वॉश क्लोथ या ठंडे पानी से भिंगाए गए वॉश क्लोथ से आपके बच्चे को दांत निकलने के दौरान काफी आराम पहुंचेगा। आपका बच्चा जब इसे कुतरेगा तो उसे काफी आराम पहुंचेगा। ठंडेपन के एहसास से दांत निकलने वाले स्थान को राहत मिलेगा।
शीतल भोजन
बच्चे को शीतल भोजन देना भी दांत निकलने के दौरान परेशानी से बचने का एक अच्छा तरीका है। यह उन बच्चों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है, जिन्होंने ठोस भोजन लेना शुरू कर दिया है। अपने बच्चे को दांत निकलने के दौरान होने वाले दर्द से निजात दिलाने के लिए ठंडा भोजन दें। पर ध्यान रखें कि यह जमा हुआ न हो।
मखमल से बने खिलौने
बाजार में दांत निकलने के कई मखमल के मुलायम खिलौने उपलब्ध हैं। इसका इस्तेमाल दांत निकलने के दौरान होने वाले दर्द से निजात पाने में किया जा सकता है। अच्छी गुणवत्ता के मुलायम खिलौने का चयन करें। ये सुपर सॉफ्ट हो और इसे मशीन में धोया जा सके।
रबर टीथर
बच्चे की यह आदत होती है कि वह खिलौने को काटता है। रबर टीथर जहां आपके बच्चे को खेलने में व्यस्त रखेगा, वहीं यह दांत निकलने के दौरान होने वाली परेशानियों से बचने का भी बेहतरीन उपाय है।
पानी से भरा टीथर
पानी से भरा टीथर बाजार में आसानी से मिल जाएगा और यह दांत निकलने के दौरान होनी वाली परेशानियों से छुटकारा पाने का बेहतरीन उपाय है। यह आपके बच्चे के मसूड़े के लिए काफी मुलायम होगा। इस श्रेणी में आप कंपन्न करने वाले टीथर भी खरीद सकते हैं।
दवाइयां
बच्चों को दांत निकलने के दर्द से राहत पहुंचाने के लिए कई दवाइयां भी आती हैं। हालांकि इन दवाइयों का इस्तेमाल करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।



Click it and Unblock the Notifications
