Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
डाइपर रैश के सामान्य उपचार
कई पेरेंट अपने बच्चों के लिए डाइपर के इस्तेमाल को काफी सुविधाजनक मानते हैं। ज्यादा अब्जॉर्बन्ट वाले डाइपर का इस्तेमाल करना आउटिंग और रात के समय में काफी आरामदायक होता है। अगर डाइपर से कुछ फायदे हैं तो इनके कुछ नुकसान भी हैं। बच्चों में डाइपर के इस्तेमाल से जो सबसे आम समस्या होती है वह है डाइपर रैश यानी फुंसी होने की। जो बच्चे नियमित रूप से डाइपर का इस्तेमाल करते हैं उनमें डाइपर रैश की समस्या बहुत आसानी से हो जाती है।
डाइपर रैश बर्न के उपचार का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप प्राकृतिक औषधि का इस्तेमाल करें। शुरुआती दौर में ही डाइपर रैश का ट्रीटमेंट बहुत जरूरी होता है क्योंकि बाद में यह इंफैक्शन की शक्ल ले लेता है और जलन भी होती है। वहीं रैश के मल—मूत्र के निरंतर संपर्क में रहने से स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। इससे त्वचा से कम प्रोटेक्टिव आयल निकलेगा, जिससे इंफैक्शन आसानी से हो जाएगा। अगर आपका बच्च डाइपर रैश का शिकार हो गया है तो यह बेहद जरूरी है कि आप प्रभावित हिस्से को ड्राई रखने की कोशिश करें।
बच्चे की नाजुक त्वचा के लिए डाइपर रैश बर्न का प्राकृतिक उपचार ही सबसे सुरक्षित तरीका है। सेंथेटिक प्रोडक्ट से बच्चे की त्वचा में जलन हो सकती है। आइए हम आपको डाइपर रैश बर्न के कुछ प्राकृतिक उपचार के बारे में बताते हैं। इससे आप अपने का बेहतर तरीके से ख्याल रख सकेंगे।

नारियल तेल :
प्रभावित हिस्से पर नारियल तेल लगाएं। डाइपर रैश बर्न का यह सबसे प्रभावी प्राकृतिक उपचार है। नारियल तेल एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक है और यह गुण डाइपर रैश से निजात दिलाने में भी मदद करता है। बच्चे के निचले भाग में नारियल तेल की पतली परत लगाकर उंगलियों से मसाज करें।

कपड़े के डाइपर का इस्तेमाल करें
अगर आपका बच्चा डाइपर रैश से जूझ रहा हो तो बहुत ज्यादा एब्जॉर्बन्ट वाले जेल डाइपर से बचें। इसकी जगह आप नर्म कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो सारे गीलेपन को सोख लेगा। बच्चे की नाजुक त्वचा के लिए कपड़े का डाइपर ही अच्छा रहता है।

जैतून का तेल :
डाइपर रैश से प्रभावित हिस्से में जैतून का तेल लगाना भी काफी फायदेमंद होता है। साथ ही इस तेल से स्किन में नमी भी बनी रहती है। पहले प्रभावित हिस्से को अच्छे से सुखा लें फिर इस पर जैतून का तेल लगाएं। यह तेल पानी को स्किन के संपर्क में आने से रोकेगा।

बेकिंग सोडा :
बेकिंग सोडा भी डाइपर रैश बर्न का एक बेहतरीन प्राकृतिक उपचार है। अपने बच्चे के नहाने के टब में दो चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। बेहतर होगा अगर आप गर्म पानी का इस्तेमाल करें। अपने बच्चे को ज्यादा समय पानी में समय बिताने दें। बाद में प्रभावित हिस्से को अच्छे से सुखा लें।

मकई का आटा :
मकई का आटा भी डाइपर रैश बर्न का एक प्राकृतिक उपचार है। यह नमी को सोखने में काफी असरदार होता है। आप मकई के आटे में पेट्रोलियम जैली को मिलाकर पेस्ट तैयार कर सकते हैं। यह नमी के लिए एक बेहतरीन अवरोध का काम करेगा।

ब्रेस्ट मिल्क :
क्या आप जानते हैं कि बच्चे के डाइपर रैश बर्न के ब्रेस्ट मिल्क एक बेहतरीन दवा है। ब्रेस्ट मिल्क में डाइपर रैश से निजात दिलाने की अद्भुत क्षमता होती है। इसके सामने बाकी सारे प्राकृतिक उपचार दूसरे नंबर पर रहते हैं।

एयर ड्राई :
अपने बच्चे को कुछ समय बिना डाइपर के भी रखें। इससे स्किन हवा के सीधे संपर्क में आएगी। यह डाइपर रैश बर्न के सबसे अच्छे प्राकृतिक उपचारों में से एक है। बच्चे को किसी ड्राई मैट पर रखें ताकि हवा उनकी त्वचा के संपर्क में आ सके।



Click it and Unblock the Notifications
