Latest Updates
-
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स
सुरक्षित तरीके से बच्चे के कान साफ करने के टिप्स
जब बच्चा छोटा होता है तो उसका हर काम मुश्किल होता है लेकिन सबसे मुश्किल काम उसका कान साफ करना होता है। कान साफ करने से न सिर्फ कान की गंदगी निकलती है बल्कि डेड सेल्स भी निकल जाती है। कान में जमा होने वाला वैक्स एक साधारण पदार्थ होता है जो सभी मानव के कानों से निकलता है, यह किसी प्रकार का संक्रमण नहीं होता है और न ही इससे बच्चे की सुनने की क्षमता पर असर पड़ता है। लेकिन अगर आपके बच्चे के कान में बहुत ज्यादा वैक्स निकलता है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
छोटे बच्चे का कान साफ करते समय कई बातों को ध्यान में रखना आवश्यक होता है। बच्चों का कान साफ करने के लिए क्यू - टिप का इस्तेमाल न करें। बच्चे के कान में कोई भी नुकीली चीज न डालें, वरना चोट पहुंचने का खतरा रहता है। बच्चे के कान को हमेशा सही तरीके से साफ करें। ज्यादा सावधानी बरतें और ध्यान दें। यहां बच्चे के कान को सुरक्षित रूप से साफ करने के कुछ टिप्स बताएं जा रहे हैं :

1) नहाते समय साफ करें : बच्चे के कानों को साफ करने का सबसे अच्छा समय उसे नहलाने से पहले का होता है। मालिश के बाद आप बच्चे के कानों को सावधानी पूर्वक साफ कर लें। इस समय कानों में रूखापन नहीं होता है और वक्स आसानी से निकल जाता है।
2) गर्म कपड़े से पोछें : जब आप अपने बच्चे को नहला रही हों, तो उसके कानों को गर्म कपड़े से पोछ दें। ऐसा नियमित रूप से करना चाहिए। ऐसा करने से आपके बच्चे के कान साफ रहेगें, वैक्स निकल जाएगा और गंदगी जमा नहीं होगी।
3) कॉटन स्वैब्स न डालें : बच्चे के कान को सदैव बेबी इयर बड से साफ करें। ज्यादा गहराई तक बड न डालें वरना कान के पर्दे को चोट पहुंचने का ड़र रहता है।
4) ईयर ड्रॉप : कभी - कभी बच्चों का कान साफ करने से बात नहीं बनती है ऐसे में डॉक्टरी सलाह लेकर कोई ड्रॉप भी डाला जा सकता है। अगर बच्चे के कान में ज्यादा मात्रा में वैक्स बनता है तो डॉक्टर को अवश्य दिखा लें।
5) घरेलू दवाईयों को न इस्तेमाल करें : बच्चों के कान साफ करने के दौरान कई बार लोग घरेलू तकनीकों का इस्तेमाल करने लगते हैं। कान में कुछ भी चीजें न डालें। इयर बड से ही साफ करें और फालतू के ड्रॉप या अन्य लिक्विड न डालें। बच्चे के कान नाजुक होते है और उन्हे इंफेक्शन होने का खतरा रहता है।
6) सावधान रहें : बच्चे नटखट होते है, ऐसे में वह आपको कान साफ करने के दौरान दिक्कत देगें। इसलिए कान साफ करने के दौरान उन्हे कसकर पकड़े या सावधान रहें। वरना बच्चे के थोड़ा सा हिलने - डुलने पर उसे चोट पहुंच सकती है।
7) ड्राई होने पर साफ न करें : जब बच्चे का कान रूखा हो, तो उसे साफ करने की कोशिश न करें। इससे त्वचा में खिचांव आ सकता है। कान साफ करने से पहले उसमें गुनगुना सरसों का तेल डाल लें और उसके बाद साफ करें। बच्चे को नहलाने के बाद कान साफ करना सबसे अच्छा रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
