Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
गर्भावस्था में तनाव मुक्त रहने के कुछ टिप्स
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को जिस सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है, वह है तनाव जिसे हम स्ट्रेस भी बोलते हैं। वे महिलाएं जो इस वक्त प्रेगनेंट हैं, उन्हें तनाव लेने से बचना चाहिये। तनाव में आने की वजह से पेट में पल रहे शिशु को भी जान का खतरा हो जाता है। तनाव लेने से मां और बच्चे दोनों को ही स्वास्थ्य संबन्धी समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं।
दुर्भाग्यवश, विशेषज्ञों का मानना है कि तनाव आपके बच्चे पर नकारात्मक प्रभाव ड़ाल सकता है। जन्म के समय बच्चे का कम वज़न और अपरिपक्व प्रसव दोनों गर्भावस्था के दौरान लंबे समय के लिए तनाव से जुजने के कारण हो सकते हैं। भले ही कुछ तनाव के कारणों पर आपका बस ना हो, पर गर्भावस्था के दौरान कुछ उपायों का अनुसरण कर आप तनाव के स्तर को कम कर सकती हैं।

जितना हो सके उतना मुस्कुराएं
एक मुस्कान आपकी खुशी को और बढा सकता है। तो प्रेगनेंसी में स्वस्थ्य और खुश रहने के लिये खूब मुस्कुराइये।

योगा करें
योगा से आप अपने शरीर और मन को रिलैक्स रख सकती हैं। स्वस्थ्य रहने के लिये योग का सहारा लें।

अपने दोस्तो के साथ रहिये
जब आप अपने दोस्तों के साथ मिलेंगी तो आपको एक सकारात्मक तरंग मिलेगी जो कि आपके स्ट्रेस को कंट्रोल करने में मदद करेगी।

किताबें पढे़
बोरिंग किताबें छोड़ कर कुछ ऐसा पढे़ जो आपके तनाव को दूर करे। जितना हो सके निगेटिव किताबों से दूर रहें।

डेट पर जाइये
उसके साथ जिसे आप इस दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करती हैं, उसके साथ डेट पर जाना आपको खुश कर सकता है।

शॉपिंग
शॉपिंग कीजिये और वह खरीदिये जो आपके बच्चे की जरुरत को पूरा करे। इससे आप अपने स्ट्रेस को कंट्रोल कर सकती हैं।

खुद को प्यार कीजिये
तनाव मुक्त रहने के लिये आप खुद को सजाइये-संवारिये और प्यार कीजिये। इस मौके पर अपने पति से बोलिये कि वह आपकी सेवा करें।

अपनी भूख को इंज्वॉय कीजिये
आपको इस दौरान जो कुछ भी खाने का मन करे उसे स्वस्थ तरीके से बना कर खाएं। इससे भी स्ट्रेस दूर होता है।

अपने घर को सजाइये
अपने घर को आने वाले नए महमान के लिये सजाइये। इससे आप तनावमुक्त रह सकती हैं।

सोशन नेटवर्किंग साइट पर समय बिताइये
अपने समय का उपयोग करने के लिये आप सोशन नेटवर्किंग साइट पर समय बिता सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
