Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
बच्चे को गोद लेने के खूबसूरत कारण
अगर आप बांझपन से ग्रसित है तो किसी बच्चे को गोद लेना सबसे अच्छा तरीका होता है। इससे आपकी और आपके पार्टनर की जिंदगी का अकेलापन दूर हो जाएगा। कोई भी कपल अगर बच्चे को जन्म देने में असक्षम है तो उसे आगे बढ़ना चाहिये और कुछ नया सोचना चाहिये। अमूमन लोगों को अपने बॉयोलॉजिकल बच्चे से ही ज्यादा प्यार होता है लेकिन यकीन मानिए, अगर आप किसी बच्चे को गोद लेगें तो वह भी आपकी जिंदगी में उतनी ही खुशियां भर देगा जितनी आपका बच्चा दे सकता है।
बच्चे का पहला जन्मदिन मनाने के खास तरीके
सारी दुनिया में बांझपन जैसी समस्या के बढ़ने के कारण सेरोगेसी जैसा कॉन्सेप्ट सामने आया और अब लोग खुद के बच्चे होने के बावजूद भी बच्चे को गोद लेना पसंद करते है। कई सेलिब्रेटी भी इस तरह के नेक काम कर चुकी है। बच्चे को गोद लेने के कई प्यारे कारण होते है जो निम्म प्रकार है :

1) बच्चों के लिए वास्तविक प्यार : हर किसी को बच्चों के लिए प्यार होता है, अगर आप अपनी संतान न होने पर या सामान्य स्थितियों में भी बच्चे को गोद लेते है तो यह दर्शाता है कि आपके दिल में बच्चों के लिए वास्तविक प्यार है।
2) बेटे या बेटी की कमी को पूरा करना : अगर किसी कपल को सिर्फ बेटे-बेटे या बेटी-बेटी ही है तो वह बेटी या बेटे की कमी को पूरा करने के लिए एक बच्चा गोद ले लें। इससे रिस्क जीरो परसेंट होगा और आपको अपने मन मुताबिक संतान भी मिल जाएगी। भारतीय परिवारों में अक्सर बेटे और बेटी का होना आवश्यक माना जाता है तभी परिवार को पूरा माना जाता है।
3) एक ही बच्चा होने पर : कुछ कपल्स को सिर्फ एक ही संतान होती है और उसके बाद उन्हे कोई समस्या हो जाती है, ऐसे जोड़े अगर एक और बच्चे को अपना नाम देना चाहते है तो बच्चे को गोद लेना ही सबसे अच्छा निर्णय होता है।
4) सिंगल मदर या फादर बनने की तमन्ना : सुष्मिता सेन के बारे में हम सभी जानते है कि उन्होने दो बेटियों को गोद लिया है जबकि वह शादी-शुदा नहीं है और सिंगल मदर है। अगर आप सिंगल मदर या सिंगल फाइर बनने की तमन्ना रखते है तो बच्चे को गोद लेने से बेहतर और सटीक व सम्मान भरा निर्णय कुछ भी नहीं हो सकता है।
5) जनसंख्या कम करना : हो न हो, अगर आप एक बच्चे को इस दुनिया में नहीं लाते है तो एक व्यक्ति की संख्या कम होती है। आप उस बच्चे को गोद ले सकते है जो एक नेक काम होगा और सारी स्थितियां बेहतर ही होगी। उन बच्चों के बारे में सोचिए जिनका घर नहीं होता है, जिनके मां-बाप नहीं होते है, ऐसे बच्चों को गोद लेने से आपको ही अच्छा लगेगा। उन्हे मां-बाप और आपको बच्चा मिल जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
