Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
गर्भवती होने से पहले छोड़ दें ये 7 बुरी आदतें
गर्भावस्था के दौरान महिला के शरीर को किसी अन्य शरीर को नौ महीने अपने अंदर रखने के लिए तैयार करना पड़ता है, अजन्मे बच्चे को पोषण प्रदान करना पड़ता है, उसकी रक्षा करनी पड़ती है तथा भ्रूण का स्वस्थ विकास करना होता है।
गर्भावस्था के दौरान ऊपर बताए गए सारे काम करने के लिए महिला के शरीर का स्वस्थ रहना बहुत आवश्यक है तथा महिलाओं को भी ध्यान रखना चाहिए कि वे एक स्वस्थ जीवन शैली का पालन करें।
स्वस्थ आहार के साथ साथ नियमित तौर पर व्यायाम तथा ऐसे पदार्थों का सेवन करना जो स्वस्थ गर्भ का विकास कर सके, इन सब के लिए महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान या गर्भ धारण करने से पहले कुछ बुरी आदतें छोड़ देनी चाहिए जिनके कारण उसे या उसके अजन्मे बच्चे को कोई तकलीफ हो सकती है।
यहाँ कुछ आदतों की सूची दी गयी है जिन्हें गर्भावस्था धारण करने से पहले छोड़ देना चाहिए। आइए देखें:

1. स्मोकिंग (धूम्रपान): गर्भावस्था के पहले या गर्भावस्था के दौरान धूम्रपान करना महिला तथा उसके गर्भ में विकसित होने वाले बच्चे के फेफड़ों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। स्मोकिंग के कारण गर्भ धारण करने की प्रक्रिया भी जटिल हो सकती है।

2. अल्कोहल: गर्भवती होने से पहले अल्कोहल का सेवन करना छोड़ दें। गर्भावस्था के दौरान अल्कोहल का सेवन बहुत अधिक नुकसानदायक हो सकता है जिसके कारण गर्भपात भी हो सकता है तथा फीटल अल्कोहल सिंड्रोम भी हो सकता है।

3. कुछ विशेष दवाईयां: एक अन्य आदत जो गर्भधारण करने के पहले छोडनी चाहिए वह है कुछ विशेष प्रकार की गोलियों का सेवन जो आपकी गर्भावस्था को नुकसान पहुंचा सकती हैं। गर्भधारण करने पहले अपने डॉक्टर को बताएं कि आप किस प्रकार की गोलियों का सेवन कर रही हैं।

4. कैफीन: एक अध्ययन से पता चला है कि अधिक मात्रा में कैफीन युक्त पेय जैसे कॉफ़ी, एनर्जी ड्रिंक्स आदि का सेवन करने से गर्भपात और समय से पूर्व बच्चे के जन्म की समस्या हो सकती है। गर्भावस्था के दौरान ज्यादा मात्रा में कैफीन लेने के नुकसान

5. मीठे खाद्य पदार्थ: गर्भवती होने से पहले मीठे पदार्थ खाना छोड़ दें क्योंकि इस आदत के कारण मां तथा बच्चे दोनों को डाइबिटीज़ होने का खतरा बढ़ जाता है। प्रेग्नेंसी के दौरान अगर पियेंगी सॉफ्ट ड्रिंक तो होंगे ये नुकसान

6. अधिक कसरत करना: कुछ महिलाओं को अधिक कसरत करने की आदत होती है। इससे गर्भाधान के साथ साथ गर्भपात का खतरा भी बढ़ जाता है। गर्भावस्था के पहले तीन महीनों में कौन से एहतियात बरतने चाहिए?

7. तनाव: जब आप बच्चे के लिए प्रयत्न कर रही हैं तब आपको तनाव लेने की आदत छोड़ देनी चाहिए क्योंकि तनाव के कारण अन्य कई समस्याएं भी हो जाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
