Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
प्रेग्नेंसी के दौरान अगर पियेंगी सॉफ्ट ड्रिंक तो होंगे ये नुकसान
अधिकतर महिलाओं में, प्रेग्नेंसी एक शानदार लम्हा होता है। जब किसी महिला के गर्भवती के होने की खबर लगती है, घर के सभी लोग उसके खाने-पीने का खास ख्याल रखने लग जाते हैं, क्यों कि सुरक्षित प्रेग्नेंसी के लिए माँ का वजन सही होना चाहिए।
इस ख्याल रखने में कई बार प्रेग्नेंट महिलाएं ज्यादा या अस्वास्थ्यवर्धक खाना खाने लग जाती हैं, जो कि माँ और अजन्में बच्चे के लिए सही नहीं है। प्रेग्नेंसी के दौरान ज्यादा खाने से मोटापा, पाचन की समस्या, हाइ ब्लड प्रेशर आदि हो जाते हैं।

ऐसी हालत में गर्भवती महिला का स्वास्थ्य कहीं ना कहीं खराब होता है वहीं नए जन्में बच्चे में कई तरह की स्वास्थ्य से संबन्धित परेशानियाँ होती हैं। इसलिए, यह जरूरी है कि गर्भवती महिला ध्यान दे कि वह क्या खा रही है। उसे डॉक्टर के द्वारा सुझाई गई डाइट लेनी चाहिए ताकि उसे और होने वाले बच्चे को पोषक आहार मिल सके।
अपने और बच्चे की सुरक्षा के लिए गर्भवती महिला को प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ विशेष तरह के खाद्य पदार्थों से दूर रहना चाहिए। हालांकि अपने पसंदीदा ड्रिंक्स और खाने की चीजों को छोडना कठिन है लेकिन थोड़े दिनों में इसकी आदत हो जाती है। क्या आपको पता है कि उपभोक्ता पेय पदार्थों और कृत्रिम रूप से मीठे किए गए पेय पदार्थ आपके बच्चे के लिए कितना नुकसानकारी हैं? आइये देखते हैं!

प्रेग्नेंसी के दौरान उपभोक्ता पेय पदार्थों का सेवन कितना सुरक्षित है? एक रिसर्च के अनुसार जो गर्भवती महिलाएं गर्भावस्था के दौरान उपभोक्ता पेय पदार्थ, सोडा पोप्स, कृत्रिम मीठे पेय और अन्य पसंद के पेय पदार्थों का सेवन करती हैं उनके बच्चों में बचपन में मोटापे की शिकायत रहती है।
एक्स्पर्ट्स के अनुसार जो गर्भवती महिलाएं नियमित रूप से सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन करती हैं उनके होने वाले बच्चे में अन्य बच्चों की तुलना में हाइ बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) होता है।

सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन करने वाली महिलाओं के बच्चों में खास तौर पर पहले साल में पाचन और वजन से संबन्धित समस्याएँ होती हैं। इस उम्र में ही इस तरह की समस्याएँ स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं हैं।
इसलिए, गर्भवती महिलाओं को उपभोक्ता पेय पदार्थों और कृत्रिम रूप से मीठे किए गए पेय पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए क्यों कि इनमें शुगर और कैलोरीज़ ज्यादा होती हैं जो कि उनके और उनके बच्चे के स्वास्थ्य के लिए नुकसानकारी हैं।



Click it and Unblock the Notifications
