Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
फेमिली प्लानिंग : बर्थ कंट्रोल के समय इन गलतियों से बचें
फैमिली प्लानिंग के समय में बर्थ कंट्रोल ( बच्चे का जन्म नियंत्रण) का बहुत महत्वपूर्ण होता है। ऐसे बहुत से कपल्स है जो गर्भनिरोधक इस्तेमाल करने के बावजूद होने वाली अनियोजित प्रेग्नेंसी से परेशान होते हैं। पूरी तरह गर्भनिरोधक के भरोसे न रहें। फैमिली प्लानिंग के दौरान पति पत्नी बर्थ कंट्रोल के लिए जाने अनजाने ऐसी कई गलतियां कर बैठते हैं, जिससे कई बार परिणाम उलट ही निकल आते हैं। फैमिली प्लानिंग से पहले आपको यह जानना चाहिए कि कि कौनसा बर्थ कंट्रोल का तरीका कितना कारगर है।
बर्थ कंट्रोल करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरुर मिलें। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स शेयर कर रहे हैं, जो आपको कई तरह की परेशानियों से बचा सकती हैं। हम आपको कुछ बर्थ कंट्रोल से संबन्धित गलतियाँ बता रहे हैं जो अमूमन लोग करते हैं।

इलाज
रिफ़ंपिन एक एंटीबायोटिक है जो कि गर्भनिरोधक गोलियों के हार्मोनल गर्भनिरोध (गर्भ निरोध प्रभाव), पैच और वर्जिनल रिंग को कमजोर कर सकती है। इस बारे में डॉक्टर से सलाह लें कि कौनसा उपाय आपके लिए सही है। यीस्ट इन्फ़ैकशन या एचआईवी की दवाइयाँ यदि चल रही हैं तो भी गर्भनिरोधक का प्रभाव कम हो जाता है।

गलत लुब्रीकेंट
तेल या वेसलीन के इस्तेमाल से लेटेक्स कंडोम कमजोर हो जाते हैं इस गलती का शिकार बहुत से पति पत्नी होते हैं। सिलिकॉन वाले लुब्रीकेंट का इस्तेमाल करें जो कि दवाइयों की दुकानों और सुपर मार्केट्स में आसानी से उपलब्ध हैं। एक अच्छा अध्ययन और खोज इसमें आपकी मदद कर सकती है।

समय से गोली नहीं लेना
यह गलती होती है जब आपको पता नहीं होता कि गोली कब और कैसे लेनी है। सच्चाई यह है कि पूरे पैक में से यदि आपने एक या दो गोली नहीं ली तो भी यह असरकारक नहीं होती हैं, इस बारे में आप डॉक्टर से भी सलाह ले सकती हैं। ये हार्मोन टेबलेट्स हैं जिन्हें रोजाना एक ही समय पर लिया जाना चाहिए।

आसान उपाय पर ज्यादा ज़ोर देना
फैमिली प्लानिंग के दौरान कई बार ऐसा भी होता है कि किसी काम की वजह से फैमिली प्लानिंग की गोलियां मिस हो जाती है। इसलिए फैमिली प्लानिंग के दौरान आसान चीजें पर ध्यान देना चाहिए। बर्थ कंट्रोल इंजेक्शन का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा रिंगस, स्पंज, पैच, डाइअफ्रैम और भी कई चीजें हैं जिनका इस्तेमाल किया जा सकता है

स्तनपान से संबंधिक गलत धारणा
बहुत से पति पत्नी को बच्चे के स्तनपान के दिनों में दूसरी प्रेग्नेंसी का सामना करना पड़ता है। यह आशा ना करें कि स्तनपान के दिनों में आप इससे पूरी तरह सुरक्षित हैं। पहली प्रेग्नेंसी के बाद आप दूसरी बार कब गर्भवती हो जाएंगी और आपको पता भी नहीं चलेगा, इसलिए सावधानी रखें।

सुरक्षित दिन
निःसन्देह सेफ डेज सबसे सुरक्षित तरीका है, लेकिन पूरी तरह नहीं। यह तभी कारगर है जब आप सही तकनीक इस्तेमाल करें। ऐसा भी हो सकता है कि ओव्यूलेशन उस दिन नहीं हो जब आप सोचती हैं, यह खास तौर पर उनके साथ होता है जिनमें ओव्यूलेशन की समस्या रहती है



Click it and Unblock the Notifications
