Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
रोते बच्चे को बहलाने के 6 तरीके
हाल ही में मां बनना एक सुखद अनुभव होता है पर जब आपका बच्चा रोता है तो समझ नहीं आता है क्या करें। अगर आप बच्चे के रोने को लेकर चिंतित रहती है या गुस्साकर उसे मारने लगती है तो गलत है। इस तरीके से आप बच्चे को कभी हैंडल नहीं कर पाएगी और वह ज्यादा रोएगा। बेहतर होगा कि आप सीख लें कि बच्चे को कैसे हैंडल करना है। बच्चा बोल नहीं पाता है इसलिए वह अपनी बात हमेशा रोकर आपको बताता है, इसलिए उसके रोने में उसकी बात को समझने की कोशिश करें।
हो सकता है आपके बच्चे को भूख लगी हों, उसे कहीं दर्द हो, उसका गला सूख रहा हो, उसके पेट में गैस बन रही हो, किसी खाने से एलर्जी हो या उसके मुंह में छाले हो गए हों। आप उसे देखें, उसकी समस्या समझें और उसे दूर करने की कोशिश करें। अगर आपका बच्चा यूं ही रोता है तो उसे बहलाएं। यहां बच्चे को बहलाने के 7 तरीके बताएं जा रहे है, इन्हे पढ़े, शायद आपको अपने रोते बच्चे को बहलाने का फंडा समझ में आ जाएं : -

पॉप स्टार बनें :
प्यार सा म्यूजिक आपके बच्चे को चुप कराने में मदद कर सकता है। जब भी आपका बच्चा रोएं तो उसे कोई मधुर सा गाना सुनाएं। " ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार '' जैसे गाने उसे चुप कराने में मददगार साबित होते है।

अपने बच्चे को झूला झूलाएं :
बच्चे को चुप कराने के लिए आपको थोड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। उसे अपने घुटनों पर लिटाएं और झूला झुलाएं। बच्चे को कसकर पकड़ लें और उसे ऊपर - नीचे करें, इससे भी उसे मस्ती आएगी और वह रोना भूल जाएगा।

स्ट्रॉलर में बच्चे को लिटाकर घुमाएं :
शाम के समय अगर बच्चा घर में बहुत रोता है तो उसे शाम की सैर पर लें जाएं। बच्चे को स्ट्रॉलर में लिटाएं और घुमाएं। इससे बच्चे को मजा आता है, वह दूसरे बच्चों को देखता है और रोना बंद कर देता है।

ब्लॉक के आसपास ड्राइव करें :
बच्चे घुमक्कड़ प्रवृत्ति के होते है। उन्हे कार में बैठाकर अपने आसपड़ोस में थोड़ा बहुत घुमा दें, इससे उन्हे मजा आएगा और उनका ध्यान भंग होगा। कार में प्यारा सा गाना भी चला सकते है।

बच्चे को गुनगुने पानी से स्नान करवाएं :
कई बार बच्चों को पूरे टाइम शरारत करने से थकान हो जाती है लेकिन वह सोते नहीं है। ऐसे में उनकी मालिश करके उन्हे गर्म पानी से स्नान करवा दें। इससे बच्चे के शरीर को आराम मिलेगा और वह सो जाएगा या रोना बंद कर देगा।

श्श्श्श्श्श्श्श्श्सससस :
अगर बच्चा ज्यादा रोएं तो उसके कान के पास अपने होंठो को ले जाएं और धीरे से श्श्श्श्श्ससससस कहें। बच्चे के रोने से तेज आपको ऐसा सांउड निकालना होगा। इससे बच्चे का ध्यान हट जाएगा और वह रोना बंद कर देगा।



Click it and Unblock the Notifications
