Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
सभी माता पिता के लिए 4 पेरेंटिंग टिप्स
एक माता-पिता बनना बड़ा ही मुश्किल काम है क्योंकि ना केवल आपको बच्चे का पालन पोषण करना पड़ता है बल्कि उनके मन की बातें जानने के लिये जतन भी करने पड़ते हैं। काफी पेरेंट्स के लिये ये काम करना कठिन होता है इसलिये आज हम आपको कुछ पेरेंटिंग टिप्स बताएंगे जिससे आप अपने बच्चे के अंदर अच्छी भावनाएं भर सकते हैं और उन्हें इस सोसाइटी का एक अच्छा नागरिक बना सकते हैं। हर माता-पिता का एक अहम उद्देश्य होना चाहिये, जिसे उन्हें हर हाल में पूरा करना ही चाहिये। अगर आपने बचपन से ही अपने बच्चों पर ध्यान ना दिया तो आगे चल कर आप खुद उनकी बरबादी के जिम्मेदार होगें। सख्त माता पिता कैसे डालते हैं अपने बच्चे पर प्रभाव

सभी माता पिता के लिए 4 पेरेंटिंग टिप्स
1. अपनी आंखे खुली रखेंः बच्चों में इतनी अकल नहीं होती है कि उनके बीच क्या चीज बुरा चल रहा है। पेरेंट होने के नाते आपको इस बात का तुरंत अंदाजा हो जाएगा कि आपके बच्चे के मन में कुछ चल रहा है। अगर आपका बच्चा कई दिनों से शांत नजर आ रहा है तो समझ जाएं कि वह आपसे कुछ बताना चाह रहा है।
2. बच्चे की टीचर से पहचान बढाएंः आपका बच्चा अच्छा खास समय स्कूल में बिताता है। हो सकता है कि वह कुछ जरुरी बातें आपको ना बताता हो, जो कि आपके लिये जानना बहुत जरुरी है। इसलिये अच्छा होगा कि आप उसकी टीचर से सीधे मिल कर अपने बच्चे की प्रोग्रेस के बारे में जानें! बच्चे की गलती पर कभी भी टीचर को दोषी ना ठहराएं।
3. बच्चे को सामाजिक बनाएंः अपने बच्चे को उसकी उम्र के साथियों से मिलने से ना रोकें। अगर बच्चे के काफी दोस्त हैं तो उसे उनसे अलग ना करें। बच्चे को पढाई के साथ साथ सामाजिक गतिविधियों में भी हिस्सा लेने दें, जिससे वह आगे चल कर डरपोक ना बन जाए।
4. उसे स्वतंत्र बनाएंः बच्चे को उसके हक की आजादी जरुर मिलनी चाहिये, इससे वह आगे चल कर आत्मविश्वास से भर उठेगा! बच्चे पर जितना ज्यादा बंदिश लगाएंगे बच्चा उतना ज्यादा बिगडेगा।



Click it and Unblock the Notifications
