Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
ऐसे पहचाने अगर आपका बच्चा आपसे झूंठ बोले तो
हम कभी अपने बच्चो को झूंठ बोलना नहीं सिखाते, लेकिन छोटे बच्चों में ये आदत कहीं न कहीं से आ ही जाती है। मगर वे माता-पिता जो अपने बच्चों के झूंठ को शुरु में ही पकड़ लेते हैं, बाद में उन्हें कोई परेशानी नहीं होती। अगर बच्चे में झूंठ बोलने की आदत पड़ गई है तो, यह उसकी मां की ड्यूटी है कि वह अपने बच्चे को ऐसा करने से रोके।
अगर आपका बच्चा झूंठ बोलता है तो आप उसे आसानी से पकड़ सकती हैं। इसके लिये आपको बस थोड़ा सा ध्यान देना होगा। नीचे पढे़ कि झूंठ बोलते बच्चों को कैसे पहचाना जाए। सख्त माता पिता कैसे डालते हैं अपने बच्चे पर प्रभाव

ऐसे पहचाने अगर आपका बच्चा आपसे झूंठ बोले तो
आंख न मिलाना
अगर आपका बच्चा आपसे झूंठ बोल रहा है तो वह आप से सीधे आंख नहीं मिलाएगा। यह बच्चे तब करते हैं जब वह नया नया झूंठ बोलना सीखते हैं लेकिन जब बच्चों को झूंठ बोलेन की आदत पड़ जाती है तो उन्हें आंख मिलाने में कोई परेशानी नहीं होती।
बाते दोहराना और मुंह छूना
आप अपने बच्चे की बॉडी लैंगविज को पढ़ सकते हैं। अगर वह बोलते वक्त एक ही बात को कई बार दोहराए और चेहरे को खुजलाए, नाक या सिर को छुए तो समझ जाएं कि वह झूठ बोल रहा है।
विसंगती
उनकी कहानियों में विसंगतियां महसूस होने लगें और जब आपको लगे कि वह वही कहानी बार बार दोहरा रहे हैं, तब आपको समझ जाना चाहिये।
असामान्य इशारे और पलके छपकाना
ऐसे इशारे जो आपका बच्चा कभी आपके सामने नहीं करता, अगर अचानक करना शुरु कर दे तो वह झूंठ बोल रहा है। अगर बहुत छोटे बच्चे झूठ बोल रहे हों तो वह अपनी पलको को बहुत ज्यादा झपकाना शुरु कर देते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
