Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
छोटे बच्चे को जरुर सिखाएं सफाई से संबन्धित ये 5 बातें
छोटे बच्चे घर में पड़ी हर चीज़ को हाथ लगाते हैं, चाहे वो टॉयलेट की सीट हो या आपके पालतू जानवर की प्लेट में रखा खाना।
बाल रोग विशेषज्ञ के अनुसार स्वाभाविक है कि आप अपने बच्चे को साफ़ रखना चाहती हैं और आप यह भी जानना चाहेंगी कि आपके बच्चे को स्वच्छता से संबंधित कौन सी आदतें सीखनी चाहिए।

कैसे छींकना चाहिए, यह बात शायद बड़ों को भी सीखने की आवश्यकता है। अधिकाँश लोग जिस तरह अपनी हथेलियों में छींकते हैं इसके बजाय आपको अपनी कोहनी को घुमाकर छींकना चाहिए।
यह छींकने का हाइजीनिक तरीका है। यदि आप टिश्यू का उपयोग करते हैं तो अपने बच्चे को सिखाएं कि टिश्यू का उपयोग करने के बाद उसे फेंक दे।

नाक साफ़ करना कोई गलत काम नहीं है, हम सभी यह करते हैं! नाक साफ़ करने पर अपने बच्चे को धमकाने के बजाय उन्हें सिखाएं कि नाक साफ़ करने के बाद वे हाथ धो लें।

आपका बच्चा चीज़ों को खुद करना चाहता है यहाँ तक कि अपना मल मूत्र भी साफ़ करना चाहता है। यह सही समय है जब आप उसे सिखा सकती हैं कि वह खुद को कैसे साफ़ कर सकता है। आप जेट स्प्रे पकड़कर उन्हें सिखा सकती हैं कि वे स्वयं को कैसे साफ़ कर सकते हैं। यह देखना बहुत आवश्यक है कि वे स्वयं को अच्छी तरह साफ़ करते हैं अथवा नहीं।

आप अपने बच्चे का मुंह उंगली को ब्रश बनाकर साफ़ करती होंगी परन्तु बच्चों को ब्रश किस तरह किया जाता हाही यह सिखाना बहुत आवश्यक है। दिन में दो बार ब्रश करवाएं ताकि आपको डेंटिस्ट के पास जाने की आवश्यकता न पड़े।

केवल एक दिन यह देखें कि आपका बच्चा किन किन चीज़ों को छूता है और कितनी बार वह अपना हाथ मुंह में डालता है। अपने बच्चे के लिए एक कोमल हैंडवॉश खरीदें तथा इसे ऐसी जगह रखें जहाँ आपके बच्चे का हाथ पहुँच सकें ताकि वह उसका उपयोग कर सके।



Click it and Unblock the Notifications
