Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बच्चों की लम्बाई तेजी से बढ़ाने के ये है 6 जबरदस्त उपाय
आज हम आपको कुछ आसान तरीको के बारे में बताने जा रहे है जिसके तहत आप आसानी से घर पर ही बच्चों की लम्बाई बढ़ा सकती है आइए जानते है कैसे?
कहते है बच्चों की हाईट एक उम्र तक बढ़ती है। इसलिए उन महत्वपूर्ण उम्र में बच्चों की बढ़ती लम्बाई के अनुसार उनकी डाइट का ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि, ये किसी की भी व्यक्तित्व को निखारने में लंबाई की अहम भूमिका होती है। लेकिन कई बार होता है कि बच्चों की एक उम्र में आने के बाद लम्बाई बढ़नी बंद हो जाती है।

जिन लोगों की लंबाई कम होती है वह काफी शर्मिंदगी महसूस करते हैं। हालांकि, लंबाई कम होने के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें सबसे अहम है अनुवांशिक गुण जो हर बच्चे को उसके पेरेंट्स से मिलती है। लेकिन, इस में घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि कुछ ऐसे तरीके हैं जिससे कि आप अपने बच्चे की हाइट को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
आज हम आपको कुछ आसान तरीको के बारे में बताने जा रहे है जिसके तहत आप आसानी से घर पर ही बच्चों की लम्बाई बढ़ा सकती है आइए जानते है कैसे?

बास्केटबॉल
अपने बच्चे को बास्केटबॉल खेलने के लिए प्रेरित करें। क्योंकि बास्केटबॉल आपके हड्डियों पर दबाव डालता है, जिससे कि वह खिंचती हैं। शायद यही कारण है कि बास्केटबॉल लंबाई को बढ़ाने में आपकी मदद करता है।

हेल्दी खान-पान
हेल्दी और स्वस्थ खान-पान भी आपके बच्चे की लंबाई बढ़ाने में आपकी मदद करता है। इसके लिए आप अपने बच्चे को अंडे, चिकन, डेयरी खाद्य पदार्थ भी दे सकते हैं। क्योंकि, इन सबमें प्रोटीन, विटामिन डी, विटामिन बी2, रिबोफ्लाविन आदि जरूरी तत्व होते हैं, जो बच्चों की हड्डियों के विकास में सहायक होते हैं।

लटकने से
रोजाना किसी खंभे (काठ की लकड़ी) या छड़ में लटकें। ऐसा करने से आपके रीढ़ की हड्डी और मांशपेशियाँ लचीली बनेगी, जिससे कि आपकी लंबाई को बढ़ने में मदद मिलेगी।

खेलकूद और एक्सरसाइज
खेलकूद और एक्सरसाइज से शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव होती है, जिससे कि विटामिनों और पोषक तत्वों की मांग काफी बढ़ जाती हैं। यह हमारे शरीर की ग्रोथ को बढ़ाते हैं। इसके अलावा तैराकी, एरोबिक्स, टेनिस, क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल या खींचने वाले व्यायाम दैनिक गतिविधियों में शामिल करें।

सही तरीके से बैठना सीखाएं
अपने बच्चे को सही तरीके से बैठना और चलना सिखाएं, क्योंकि कभी भी झुककर बैठना और चलना नहीं चाहिए। चलते और बैठते समय अपनी कमर को सीधा रखें। इसके अलावा नींद भी बहुत जरूरी है, क्योंकि पूरी नींद लेने से शरीर के टिश्यू का विकास होता है। जिससे कि बच्चों का शरीर तेजी से बढ़ता है। बढ़ते बच्चों और किशोरों को 8 से 11 घंटे तक की पूरी नींद लेना, अच्छी हाइट के लिए आवश्यक माना जाता है

जंक फूड से रखे दूर
आप अपने बच्चे को कोल्ड ड्रिंक्स, फास्ट फूड जैसी चीज़ों से दूर रखें क्योंकि, यह शरीर के लिए जहर के बराबर हैं। जो हाइट को बढ़ने में रुकावट पैदा करता है। ऐसे में अपने बच्चे को दूध, दही, हरी सब्जी, दालें, जूस,विटामिन और मिनरल्स युक्त खाने वाली चीज़ों को दें, साथ ही उनके खानों में दाल को जरूर शामिल करें। क्योंकि दालें हाइट बढ़ाने में बहुत मददगार साबित होती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
