Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नई-नई मां बनी हैं तो इन्हें जरुर खायें
तुरंत मां बनने के बाद शरीर को देखरेख की बहुत जरुरत पड़ती है। ऐसा इसलिये क्योंकि शरीर से बहुत सी ऊर्जा निकल जाती है और शरीर कुछ भी करने लायक नहीं रहता। पुराने जमाने में तो महिलाएं एक नहीं बल्कि 10 या उससे ज्यादा बच्चों को जन्म देती थी। लेकिन उनके अच्छे खान-पान की वजह से उन्हें आगे चल कर कोई तकलीफ नहीं होती थी। बच्चा जनने के बाद शरीर को आयरन की बहुत आवश्यकता होती है क्योंकि उसके शरीर से बहुत सारा खून निकल जाता है।
बच्चे को जन्म देने के बाद हर मां को अपनी डाइट में पूरा पोषण लेना चाहिये जो कि, दूध, दही, देसी घी, फल, पालक और मेथी के साग वगैरह में मिल सकता है। यहां पर हम आपको पौष्टिक खाघ पदार्थों की सूची दे रहे हैं जिसे आप अपने घर पर बनी किसी नई मां को खिला कर उसकी सेहत संवार सकते हैं।

घी
नई मां को घी इसलिये दिया जाता है क्योंकि जिससे उसके शरीर में ऊर्जा आए और उसके सभी घाव जल्दी भर जाए।

मेथी का साग
इसमें कई गुना आयरन और विटामिन के होता है। स्त्री के शरीर से जब सारा पौष्टिक तत्व निकल जाता है तो मेथी उसे पूरा करती है।

अमरूद
इस फल में सेब के मुकाबले आयरन होता है, जो कि शरीर के लिये बहुत ही जरुरी है।

दूध
स्तनपान करवाते समय महिला के शरीर से सारा प्रोटीन और कैल्शियम बाहर निकल जाता है इसलिये, दूध और दही उसके लिये बहुत आवश्यक है।

करेला और लौकी
बच्चा पैदा करने के बाद शरीर में जो भी हार्मोनल अंबैलेंस होता है उसे, ठीक करने के लिये लौकी और करेला खाना चाहिये।

मेवा
सूखे मेवों में अच्छा कोलेस्ट्रॉल, ऊर्जा और विटामिन ई पाया जाता है। नई मां को काजू, किशमिश, अखरोट और बादाम खाने को दिया जाता है। खासतौर पर इसे दूध में पीस कर दिया जाता है। इससे उन्हें ताकत मिलती है।

सहिजन
इसे भारत में सब्जी के रूप में खाया जाता है। इससे शरीर में रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और इंफेक्शन दूध भागता है।

अंडा
बच्चा पैदा करने के बाद शरीर को प्रोटीन, कैल्शियम और फैट की जरुरत पड़ती है साथ ही हार्मोनल इंबैलेंस को भी ठीक करना पड़ता है। इन सब की पूर्ती एक अंडा करता है।

पालक
इसे एक सूपर फूड के तौर पर जाना जाता है जिसमें, विटामिन के, विटामिन ए, कैल्शियम और आयरन भारी मात्रा में पाया जाता है।

चुकदंर
इसमें आयरन और बीटा-कैरोटीन होता है, जो कि नई बनी मां के लिये आवश्यक तत्व होता है।



Click it and Unblock the Notifications
