Latest Updates
-
पंजाब की पहली महिला ड्राइवर और पायलट थीं शेफ विकास खन्ना की मां बिंदु खन्ना, राजीव गांधी के साथ ली थी ट्रेनिंग -
बारिश के मौसम में भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान -
Sapne Me Aam Dekhna: सपने में आम दिखना शुभ या अशुभ? जानें इसका मतलब -
अब WhatsApp पर ही आसानी से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस -
Birthday Special: पड़ोसन को घर से भगा ले गए थे सौरव गांगुली, फिर दोबारा करनी पड़ी थी शादी -
Varalakshmi Vrat 2026: कब रखा जाएगा वरलक्ष्मी व्रत? नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
बारिश में बनाएं गर्मागर्म प्याज के पकौड़े और खट्टी-मीठी इमली की चटनी, जानें आसान रेसिपी -
Sawan 2026: 4 या 5? इस बार सावन में पड़ेंगे कितने सोमवार, देखें व्रत की पूरी लिस्ट -
बारिश के मौसम में क्यों बढ़ जाता है जोड़ों और घुटनों का दर्द? जानें इसके पीछे के 5 कारण -
शरीर में दिखने वाले ये 7 लक्षण हो सकते हैं डायबिटीज की शुरुआत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
गर्भावस्था के बाद पहला पीरियड्स
मां बनने के बाद पहली बार पीरियड्स होना शरीर के लिए नई प्रक्रिया होती हे। ऐसे में महिला को कई प्रकार की समस्याएं भी हो जाती है। अगर आपको यह नहीं पता है कि मां बनने के बाद आपको पहली बार पीरियड्स कब होगें तो अपनी डॉक्टर से सलाह लें। कुछ महिलाओं को मां बनने के बाद चौथे सप्ताह में ही पीरियड्स आ शुरू हो जाते हैं जबकि कुछ को छ: महीने का समय भी लग जाता है।
हालांकि, अगर आप दूसरी बार मां बनी है तो आपको अंदाजा लग ही जाएगा कि हर बार गर्भावस्था अलग होती है और इसमें जनन में भी भिन्नता होती है। अगर आपके पीरियड्स पहली बार मां बनने के बाद छ: महीने के बाद शुरू होते हैं तो संभावना है कि दूसरी बार भी ऐसा ही हों, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है।

पहली बार की गर्भावस्था थोड़ी कष्टप्रद होती है क्योंकि आपके शरीर में कई हारमोन्स परिवर्तन हो रहे होते हैं। गर्भावस्था के नौ महीनों के दौरान आपको पीरियड्स नहीं होते हैं लेकिन प्रजनन के बाद आपकी पीरियड्स की प्रक्रिया समान्य हो जाती है।
एक्सपर्ट बताते हैं कि महिला के प्रसव के बाद पहली बार पीरियड्स होने पर फ्लो काफी ज्यादा होता है जिससे महिला को कुछ कमजोरी हो सकती है और लगभग 7 दिन तक ऐसा ही रहता है। इसके लिए चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, यह शरीर की सामान्य प्रक्रिया ही है।
MUST READ: बच्चा होने के बाद कैसे जगाएं प्यार की उमंग दुबारा
प्रसव के बाद महिला की योनि को भी वापस उसी आकार में आने में समय लगता है इसलिए महिला को प्रसव के बाद भी कई शारीरिक परिवर्तनों को झेलना पड़ता है। प्रसव के बाद योनि की मांससपेशियां कमजोर हो जाती है और उन्हे सामान्य होने में वक्त लगता है।
प्रसव के बाद पीरियड्स में टैम्पून इस्तेमाल करने में दिक्कत हो सकती है क्योंकि टैम्पून खिसक सकता है। इसलिए सैनेटरी पैड का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपको समस्या नहीं होगी और न ही लीकेल की टेंशन रहेगी।



Click it and Unblock the Notifications