Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
प्रेगनेंसी में खून बढाता है ये आहार
प्रेगनेंसी के समय एनीमिया होना बहुत आम बात हो जाती है। इस दौरान खुद और अपने शिशु के स्वास्थ्य को अच्छा रखना बहुत जरुरी है। शरीर में आयरन, फोलेट और विटामिन बी12 की कमी कि वजह से एनीमिया हो जाता है, जिसमें से आयरन की कमी सबसे ज्यादा देखी जाती है।
बताया जाता है कि अगर गर्भवती महिला को आयरन की कमी हो गई तो हो सकता है कि उसका शिशु असमय ही पैदा हो जाए या फिर शिशु का वजन बहुत कम हो। खून में आयरन बढाना बहुत जरुरी है क्योंकि उससे हीमोग्लोबिन बढेगा और यही बच्चे तक ऑक्सीजन की सप्लाई करेगा। इसलिये आपको अपने आहार में ऐसे खाघ पदार्थ शामिल करने हैं, जिनको खा कर आप शरीर में खून बना सकें।
साथ ही ऐसे फल और सब्जियां खाएं जिसमें विटामिन सी की मात्रा अधिक हो, जो आयरन को शरीर में अवशोषित करने में मदद कर सके। ऐसे भोजन या पेय पदार्थ का सेवन कम करें जो आयरन को शरीर में समाने ही न दे, जैसे चाय और कॉफी।

केला
केले में बहुत सारा पौष्टिक तत्व और आयरन होता है। प्रेगनेंसी के समय ब्रेकफास्ट के दौरान केला जरुर खाना चाहिये।

खजूर
खून मे हीमोग्लोबिन की कमी दूर करता है। 1 दिन में दो बार 2 खजूर का सेवन करना चाहिये।

ओटमील
ओटमील आराम से हजम होने वाला फूड है और साथ ही यह आयरन तथा अन्य मिनरल भी देता है।

नट्स
अगर आप वर्किंग वूमन हैं तो अपने साथ नट्स कैरी कर के ले जाइये। यह बहुत पौष्टिक होता है और आयरन देता है।

ब्रॉकली
इसमें विटामिन, आयरद और फोलेट अधिक मात्रा में पाया जाता है।

रेड मीट
रेड मीट का सेवन करने से बहुत सारा आयरन मिलता है।

पालक
अगर आप प्रेगनेंट हैं तो इसे जरुर खाइये। इसको खाने से आयरन और फोलेट मिलता है।

अनार
इसमें बहुत ढेर सारा आयरन होता है जो आपके हीमोग्लोबिन को बढा सकता है।

किशमिश
इन्हें खा कर आप एनीमिया से लड़ सकती हैं। कुछ किशमिश को खाने से पहले पानी में भिगो दीजिये और फिर खाइये।

अंडे की जर्दी
रोज एक अंडा खाने से आयरन की पूर्ती होगी।

साबुत अनाज
साबुत अनाज का सेवन शरीर में आयरन भरता है।

शहद
शहद को आप ऐसे भी चाट कर खा सकती हैं या फिर उसको सूखे मेवों में साथ मिला कर खा सकती हैं।

दाल
बींस और दालों में बहुत प्रोटीन और आयरन पाया जाता है।

संतरा रस
इसमें विटामिन सी भरा होता है जिससे आयरन को अवशोषित करने में मदद मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications
