Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
40 के बाद गर्भवती होने पर क्या-क्या दिकत्तें होती हैं
वर्तमान समय में परिवेश बदल चुका है, अब लड़कियां अपनी पढ़ाई और कॅरियर को ज्यादा समय देती हैं और बाकी के सारे काम बाद में होते हैं। 30 की उम्र होते-होते उनकी शादी हो पाती है इसके बाद वो दाम्पत्य जीवन को सेट करती हैं, घर आदि खरीदने के बाद ही बेबी प्लान करती हैं।
READ: 40 के बाद भी कैसे बरकरार रखें अपनी प्रजनन क्षमता
ऐसे में उनकी उम्र 40 के लगभग हो जाती है। लेकिन स्वास्थ्य दृष्टिकोण से 40 की उम्र के बाद मां बनना घातक साबित हो सकता है। IVF, In Virto Fertility, उपचार इन दिनों इस मामले में काफी सफल है लेकिन फिर भी काफी समस्याएं आती हैं।
READ: महिलाओं में प्रजनन क्षमता को दुरूस्त बनाएं रखने के 6 टिप्स
आइए जानते हैं 40 की उम्र के बाद मां बनने में क्या-क्या दिक्कतें होती हैं:

1. प्रसव स्थिति:
40 की उम्र के बाद सामान्य प्रसव होना थोड़ा मुश्किल पड़ जाता है, ऐसे में डॉक्टर को ऑपरेशन करना पड़ सकता है। इस बारे में डॉक्टर से पहले ही सलाह ले लें।

2. भ्रूण का आकार:
40 वर्ष की आयु के बाद गर्भवती होने का असर भ्रूण के आकार पर पड़ता है, वह बहुत छोटा या बहुत बड़ा हो सकता है जिसकी वजह से बच्चे के शरीर में विकार हो सकता है या मां को समस्या हो सकती है।

3. उच्च रक्तचाप:
40 की उम्र के बाद गर्भधारण करने से उच्च रक्तचाप की समस्या होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में महिला को अपने डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए।

4. गर्भावधि मधुमेह:
एक उम्र के बाद मां बनने पर गर्भावधि मधुमेह की समस्या होने के चांसेस बहुत ज्यादा होते हैं।

5. गर्भपात:
40 के बाद गर्भ धारण करने पर गर्भपत होने की संभावना होती है ऐसे में मां को विशेष ध्यान रखना पड़ता है।

6. जन्मजात विकार:
एक उम्र पार करने के बाद मां बनने का प्रभाव, बच्चे पर पड़ता है। उसमें कई सिंड्रोम होने का भय रहता है। उसमें मानसिक बीमारी हो सकती है या वह ऑटिज्म से पीडि़त हो सकता है। ऐसे में गर्भवती होने के बाद लगातार परीक्षण करवाते रहें।

7. प्री-एक्लैम्पसिया और प्लेंसेंटा प्रीवेया:
उच्च रक्तचाप और पेशाब में प्रोटीन (प्री-एक्लैम्पिया)और प्लैसेंटा का कम होना (प्लेंसेंटा प्रीवेया)की समस्या इस उम्र में मां बनने पर होती हैं। ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक होता है।

8. प्रसव समस्याएं:
40 के बाद मां बनने पर प्रसव में बहुत समस्याएं आती हैं। ऐसे में खतरा बहुत रहता है।

9. प्रसव के बाद की समस्याएं:
मैच्योर मदर के सामने प्रसव के उपरान्त काफी समस्याएं आती हैं जैसे- कार्डियोमायोपैथी आदि।



Click it and Unblock the Notifications