Latest Updates
-
Sapne Me Aam Dekhna: सपने में आम दिखना शुभ या अशुभ? जानें इसका मतलब -
अब WhatsApp पर ही आसानी से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस -
Birthday Special: पड़ोसन को घर से भगा ले गए थे सौरव गांगुली, फिर दोबारा करनी पड़ी थी शादी -
Varalakshmi Vrat 2026: कब रखा जाएगा वरलक्ष्मी व्रत? नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
बारिश में बनाएं गर्मागर्म प्याज के पकौड़े और खट्टी-मीठी इमली की चटनी, जानें आसान रेसिपी -
Sawan 2026: 4 या 5? इस बार सावन में पड़ेंगे कितने सोमवार, देखें व्रत की पूरी लिस्ट -
बारिश के मौसम में क्यों बढ़ जाता है जोड़ों और घुटनों का दर्द? जानें इसके पीछे के 5 कारण -
शरीर में दिखने वाले ये 7 लक्षण हो सकते हैं डायबिटीज की शुरुआत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज -
बारिश के कारण बंद हुए त्र्यंबकेश्वर के कपाट, जानें मंदिर के वो 5 रहस्य जो सभी को चौंकाते हैं -
World Chocolate Day: इन 7 लोगों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए चॉकलेट, लिस्ट में आपका नाम तो नहीं
गर्भावस्था में अनिद्रा को दूर भगाने के सरल टिप्स
गर्भावस्था के दौरान अनिद्रा एक आम समस्या है। क्या आप जानते हैं कि होने वाली मां के लिए ऐसा होना काफी दिक्कतपूर्ण हो सकता है।
अनिद्रा, आमतौर पर लम्बे समय तक नींद न आने की बीमारी को कहा जाता है। लेकिन इसके भी कई प्रकार होते हैं, इनमें से ही एक प्रकार गर्भावस्था के दौरान नींद न आना होता है।
कई बार दिन में पर्याप्त नींद या आराम ले लेने के कारण भी रात में नींद नहीं आती है। गर्भावस्था के दिनों में शरीर की प्रक्रिया अलग हो जाती है, ऐसे में ये कारण भी संभव होता है। नींद को लेकर कई बीमारियां होती हैं।

नींद न आने पर बच्चे के स्वास्थ्य से कोई मतलब नहीं होता है लेकिन मां को काफी उलझन रहती है, जिससे वो खाने-पीने में लापरवाही बरत सकती है। 3 महीने के बाद पेट बढ़ने पर भी महिला को लेटने में समस्या होती है जिसके कारण उसकी नींद पूरी नहीं हो पाती है।
इस स्थिति में सबसे अधिक असहजता रहती है। बच्चे के वजन के कारण कमर में दर्द होने से भी नींद में खलल पड़ता है और रातों में ये दर्द ज्यादा महसूस होने पर खीझ बढ़ती है।

गर्भावस्था के दौरान, स्त्री और उसके परिवार वालों को विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। पूरी और अच्छी नींद लेने के लिए इन टिप्स को ध्यान में रखा जा सकता है:
1. सही तरीके से चौड़े बिस्तर पर कुशन लगाकर लेटे ताकि आपका पेट न दबें।
2. सोने से पहले गुनगुने पानी से स्नान करें। इससे शरीर में हल्कापन आएगा।
3. सोते समय अच्छे और सकारात्मक व मधुर धुन वाले गाने सुनें। धीरे-धीरे नींद आ जाएगी।
4. कम कार्बोहाईड्रेट वाली खुराक का सेवन करें। इससे नींद अच्छी आती है।



Click it and Unblock the Notifications