Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
प्रेग्नेंसी के दौरान गैजेट्स को कहिए बाय-बाय नहीं तो होंगे ये नुकसान!
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि गर्भावस्था में गैजेट्स का प्रयोग करना आपके और आपके होने वाले बच्चे के लिए कितना सुरक्षित हैं।
गर्भधारण करना हर महिला के लिए बेहद खुशी का एहसास होता है। हर मां चाहती है कि उसके गर्भ में जो बच्चा पल रहा है , वो स्वस्थ और सुरक्षित रहे । लेकिन क्या आप जानती है कि प्रेग्नेंसी के दौरान आप अगर किसी गैजेट्स का इस्तेमाल करती है, तो वो आपके होने वाले बच्चे के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कि गर्भावस्था के दौरान गैजेट्स का प्रयोग करना आपके और आपके होने वाले बच्चे के लिए कितना सुरक्षित हैं।

1- गैजेट्स क्यों हैं हानिकारक
बेशक आप गैजेट्स का प्रयोग पूरी तरह बंद ना करें, लेकिन इनका प्रयोग करना कम जरुर कर दें। तार रहित गैजेट्स के अंदर रेडिएशन भेजने की प्रवृत्ति पाई जाती है। जिसके कारण शिशु में व्यवहारिक विकार हो सकते हैं। ज्यादातर मामलों में शिशुओं में पाई जाने वाली इस विकृति का कारण गैजेट्स से निकलने वाले रेडियेशन से ही होता है।

2- मोबाइल और लैपटॉप का प्रयोग है नुकसानदेय
गर्भावस्था के दौरान आपके लिए ये जरुरी है कि आप लम्बें समय तक फोन का इस्तेमाल न करें और ना ही लैपटॉप को अपने पेट पर रखें। क्योंकि इसका शिशु के मस्तिष्क के विकास पर सीधा असर पड़ता है। इसलिए फोन ऑन व वाइब्रेशन मोड पर हो तो, उसे अपने पास रखने से बचें।

3- गैजेट्स की ना लगाएँ लत
किसी भी चीज़ की लत नुकसानदेय हो सकती है। इसलिए इस बात का ध्यान दें कि आपको प्री टाइम में भी इन गैजेट्स की लत ना लगाएं खासकर गर्भावस्था में! हालांकि इसके थोड़े बहुत प्रयोग से शिशु के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है। लेकिन ज्यादा प्रयोग जरुर हानिकारक साबित हो सकता है।

4- शिशु को कैसे नुकसान पहुंचाते हैं ये गैजेट्स
गर्भावस्था के दौरान मोबाइल और लैपटॉप जैसे गैजेट्स के इस्तेमाल आपके शरीर को काफी नुकसान पहुंचाता है साथ ही यह गर्भ में पल रहे शिशु के विकास को भी प्रभावित करता है। इसलिए अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो इन गैजेट्स का प्रयोग कम करें।

5- गैजेट्स से दूर रहने के फायदे
इंटरनेट और गैजेट्स का प्रयोग कम करने से आपका स्वस्थ मस्तिष्क ज्यादा सक्रिय रहेगा। जो आपके लिए ही फायदेमंद है । अगर आप आज से ही इन गैजेट्स से खुद को और अपने बच्चे को दूर रखेंगी तो आप अपने बच्चे को किसी भी प्रकार की विकृतियों से बचा पाएंगी।



Click it and Unblock the Notifications
