Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
क्या गर्भावस्था के पहले महीने में एक्सरसाइज करना चाहिए?
गर्भावस्था का पहला महिना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है क्यूंकि इस दौरान आपके शरीर में कई तरह के बदलाव हो रहे होते हैं। इस दौरान उल्टी होना या फिर थकान का अनुभव करना आम बात है। इसलिए शायद आप एक्सरसाइज की तरफ इतना ध्यान ना दे पा रही हों।
आपको सुबह के समय उल्टी जैसा मन होता होगा पर चलते रहने से आपको अच्छा महसूस होगा। पहले महीने में एक्सरसाइज करना सुरक्षित तो है ही साथ ही साथ इस दौरान होने वाले कई शारीरिक कष्टों से भी आपको मुक्ति मिलती है।

एक्सरसाइज करने से आपका शरीर वज़न उठाने के लिए तैयार बनेगा और यह आपको अच्छी नींद भी दिलाएगा।

गर्भावस्था के पहले महीने में कौन से एक्सरसाइज करें?
गर्भावस्था की शुरुआत में आपको लचीला होने पर, ताकत के लिए और शहनशील होने पर ध्यान देना चाहिए जिससे आपकी कुछ असुविधाएं कम हो जायेंगी। यह सही समय है कि आप अपने रूटीन में कुछ ऐसे एक्सरसाइज को जोड़ लें जो आप आगे भी गर्भावस्था के दौरान कर सकें।
ऐसी एक्सरसाइज जैसे पेडू को झुकाना, लन्जेस, स्कवेट, पैर को उठाना, हाथ से हलके वेट को उठाना, आप अपने रूटीन में डाल सकते हैं। पाईलेट की मदद से आप गर्भावस्था की दो आम समस्या जैसे संतुलन और पीठ में नीचे की तरफ दर्द से बच सकते हैं। योगा क्लास करें, तेज़ चलें, तैरें और जन्मपूर्व एरोबिक क्लास में भी जाएँ। जब आप एक्सरसाइज करते हों तो यह ध्यान रखें कि आपका मूवमेंट धीमा और संतुलित हो। इससे आप अपनी ताकत को पहचानेंगे और गिरने से भी बचेंगे।

कितना एक्सरसाइज करें?
हर दिन 20 से 30 मिनट एक्सरसाइज करें और सप्ताह में तीन से पांच बार करें।

गर्भावस्था के पहले महीने में कौन से एक्सरसाइज ना करें?
इस दौरान आपको उन सभी एक्सरसाइज से दूर रहना चाहिए जो आपके पेडू की मांसपेशियों, बच्चेदानी के लिगामेंट या पीठ के पिछले हिस्से पर दबाव डालते हों। ऐसी कोई भी एक्सरसाइज ना करें जिसमें शरीर को ज़्यादा जर्क देना पड़े जैसे रस्सी कूदना।

पालन करने के लिए मार्गदर्शन:
- पालन करने के लिए मार्गदर्शन:
- एक्सरसाइज के दौरान ढीले और आरामदेह कपड़े पहनें।
- इस बात का ध्यान दें कि एक्सरसाइज से पहले, उसके दौरान और उसके बाद भी काफी मात्रा में पानी पीयें ताकि आपका शरीर हाइड्रेटेड रहे।
- अपने ब्लड शुगर के स्तर को खाने में प्रोटीन और व्होलग्रेन की मदद से बुलंद रखें।
- खाने के कम से कम दो घंटे तक एक्सरसाइज ना करें।
- कुछ भी नया शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications