Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
प्रेग्नेंसी के दौरान क्यों होते हैं मुंहासे और क्या है इनका इलाज
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले मुंहासों की समस्या से आप कैसे छुटकारा पा सकती हैं।
प्रेग्नेंसी के दौरान मुंहासे होना सामान्य सी बात है। हर महिला को इस परेशानी का सामना प्रेग्नेंसी के समय करना पड़ता है। अगर आप प्रेग्नेंट है तो आपको भी इस समस्या से जूझना पड़ सकता है। हालांकि कुछ महिलाओं को कम मुंहासे होते हैं तो कुछ महिलाओं को बहुत ज्यादा मुंहासे हो जाते हैं। जिससे आप परेशान हो जाती है। तो आइए आज आपको हम इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले मुंहासों के क्या कारण है और इसे किन नेचुरल तरीकों के जरिए खत्म किया जा सकता है।

1- फ्लड रिटेंशन के कारण होते हैं मुंहासे
जब आप प्रेग्नेंट होती हैं तो आपके शरीर में तरल पदार्थों की मात्रा बनी रहती है। शरीर में तरल पदार्थों की मात्रा बनाएं रखने की वजह से आपके शरीर में विषाक्त पदार्थ रह जाते हैं जिसकी वजह से मुंहासे हो जाते हैं।

2- हार्मोंस असंतुलित होना भी है वजह
प्रेग्नेंसी के दौरान मुंहासे होने का सामान्य कारण हार्मोंस के लेवल में बदलाव होना होता है। प्रेग्नेंसी के शुरु के तीन महीनों के दौरान आपके हार्मोंस के लेवल में सबसे ज्यादा बदलाव होता है। प्रोजेस्टेरोन मुख्य हार्मोन है जो आपकी ग्रन्थि से ज्यादा मात्रा में नेचुरल ऑयल का उत्पादन कराता है जिसकी वजह से मुंहासे होते हैं। आपकी ग्रन्थि से निकलने वाला ये ऑयल आपकी त्वचा के छिद्रों को ब्लॉक कर देता हैं। जिसका परिणाम यह होता है कि आपके छिद्रों में बैक्टीरिया हो जाते हैं और मुंहासों की समस्या उत्पन्न हो जाती हैं।

3- साफ स्किन मुंहासों को रखेगी दूर
प्रेग्नेंसी के दौरान मुंहासों से बचने के लिए आप अपनी त्वचा को हमेशा साफ रखें। इसके लिए अपने चेहरे को दिन में दो बार अच्छी तरह से धोएं । जिससे चेहरे की गंदगी निकल जाए लेकिन ध्यान रहे कि आप अपनी त्वचा को रब करके साफ ना करें ।

4- मुंहासों को ना करें स्क्रब
अगर आप अपने चेहरे को धोते समय मुंहासों को स्क्रब करती हैं तो ये आपके लिए हानिकारक हो सकता है। क्योंकि प्रेग्नेंसी के दौरान आपकी त्वचा काफी संवेदनशील हो जाती है जिससे मुंहासों में थोड़ा सा भी रब करने से घाव हो जाते है। इसलिए चेहरे को धोते समय आप मुंहासों को दबाने से बचें।

5- मॉइस्चराइज का करें इस्तेमाल
प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले मुहासों से बचने के लिए आप अपनी स्किन को मॉइस्चराइज रखें। जिसके लिए आप उन मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें जिनमें तेल ना हो। दरअसल मॉइस्चराइजर मुंहासों से होने वाली जलन को कम करता है।

6- धूप से बचें
सूरज की रोशनी में ज्यादा देर तक रहने से ना केवल मुंहासे होते हैं बल्कि त्वचा को भी नुकसान पहुंचता है। इसलिए जब भी धूप में जाएं तो सनस्क्रीन लोशन का इस्तेमाल जरुर करें।

7- खूब पियें पानी
मुंहासे दूर करने का सबसे आसान इलाज बहुत सारा पानी पीना होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। पानी की कमी से त्वचा रुखी हो जाती है। इसलिए हो सके तो आप इस दौरान ज्यादा से ज्यादा पानी पियें। क्योंकि पानी ना सिर्फ आपको मुंहासों की समस्या से बचाएगा बल्कि आपके चेहरे की चमक को भी बढ़ाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
