Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
गर्भवती महिलायें एनीमिया से बचने के लिए खाएं ये चीजें
प्रेगनेंसी में महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते रहते हैं। इस समय अधिकतर महिलाएं आयरन की कमी से जूझती है।इसलिए गर्भवती महिलाओं को यह सलाह दी जाती है कि वे इस दौरान आयरन युक्त चीजों का सेवन बढ़ा दें। प्रेगनेंसी में खून की कमी मां और बच्चें दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। इसलिए इस दौरान महिलाओं को शिशु के विकास के लिए आयरन तत्व पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। आपको बता दें कि अगर प्रेगनेंसी के दौरान आपके शरीर में आयरन की कमी होती है तो इससे थकान, सिर में दर्द, हाथो पैरों का ठंडा पड़ने जैसी तमाम दिक्कतें होने लगती हैं। बहुत ज्यादा कमी होने पर मिचली भी आने लगती है और अगर समय रहते इसका इलाज नहीं किया गया तो आगे चलकर एनीमिया जैसी गंभीर समस्या भी हो सकती है। याद रखिये कि अगर मां एनीमिया से पीड़ित है तो बच्चे को भी एनीमिया होने की संभावना बढ़ जाती है।

आयरन युक्त चीजों का अधिक सेवन :
गर्भवती महिलाओं को एक दिन में लगभग 38 मिलीग्राम आयरन का सेवन करना चाहिए। इसके लिए शाकाहारी लोग चौली का साग, शलजम, लोबिया, राजमा, पपीते के बीज, तिल के बीज जैसी आयरन युक्त चीजों का सेवन बढ़ा दें। वहीँ मांसाहारी महिलायें अपनी डायट में चिकन, मटन का सेवन बढ़ा दें।

फोलेट का सेवन बढ़ा दें:
प्रेगनेंसी में फोलेट के सेवन से लाल रक्त कोशिकाएं स्वस्थ रहती हैं और नयी कोशिकाओं को बनने में मदद मिलती है। फोलेट के लिए डायट में ताज़ी हरी सब्जियां, बींस स्प्राउट्स, सूरजमुखी के बीज और सोयाबीन को शामिल करें।

विटामिन बी-12 :
शरीर में रेड ब्लड सेल्स को स्वस्थ रखने के लिए यह ज़रूरी है कि आप विटामिन बी-12 का नियमित सेवन करें। ऐसी गर्भवती महिलायें जो डेरी प्रोडक्ट्स और मीट का सेवन कम करती हैं उनमें विटामिन बी-12 की कमी होने लगती है। इसलिए अपनी डायट में दूध और इससे बनी चीजें साथ ही मीट का सेवन बढ़ा दें।

विटामिन सी युक्त चीजें :
गर्भवती महिलाओं के लिए विटामिन सी भी बहुत ज़रूरी होता है। विटामिन सी की अधिक मात्रा शरीर द्वारा आयरन को अवशोषित करने की प्रक्रिया को आसान बना देता है। इसके लिए अपनी डायट में संतरे, अमरुद और आंवला का सेवन बढ़ा दें।
अगर आप आयरन सप्लीमेंट लेने के बारे में सोच रही हैं तो पहले अपने डॉक्टर से बात करें और फिर जाकर उसका सेवन करें।

चुकंदर :
एक ऐसी चीज है जो खून बढ़ाने का रामबाण उपाय है। आप चाहें तो इसे सब्जी या सलाद के रूप में नियमित तौर पर ले सकती हैं। इसके अलावा चुकंदर का जूस पीना भी बहुत फायदेमंद होता है। पालक में भी पर्यापत मात्रा में आयरन होता है। कच्चे केले का सेवन भी आयरन की कमी को दूर करने में फायदेमंद होता है।

किशमिश और अनार
इसके अलावा कई ऐसे फल भी होते हैं जो खून की कमी को पूरा करने में सहायक होते हैं। किशमिश और अनार खासतौर पर गर्भवती को दिया जाना चाहिए। हालांकि गर्भावस्था के दौरान कई तरह के हॉर्मोनल बदलाव होते हैं। ऐसे में इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि गर्भवती महिला जो कुछ भी खाए वो चिकित्सक की सलाह के बाद ही ले।



Click it and Unblock the Notifications
