Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
जुड़वा बच्चे चाहती हैं तो रखें इन बातों का ध्यान !
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि कैसे आप जुड़वा बच्चों को दे सकती हैं जन्म।
मां बनना हर महिला के लिए बेहद सुखद एहसास होता है। अगर आपको जुड़वा बच्चें हैं तो ये आपकी खुशी को और दोगुना कर देता है । क्योंकि इससे आपको दो बार प्रसव पीड़ा से नहीं गुजरना पड़ता। हालांकि एक बच्चे की तुलना में अगर आपको जुड़वा बच्चे हो गए हैं, तो आपको उनकी परवरिश करने में थोड़ी मुश्किल जरुर होती है। लेकिन फिर भी आपको कई परेशानियों से राहत मिल जाती है। इसलिए अगर आप जुड़वा बच्चे चाहती हैं, तो हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कि कैसे कुछ उपायों की जिनकी मदद से आप जुड़वा बच्चों की मां बन सकती हैं।

1- कैसे बनते हैं जुड़वा बच्चे
जुड़वा बच्चे दो तरह के होते हैं एक-दूसरे से अलग दिखने वाले या बिल्कुल एक से दिखने वाले। आपको बता दें कि जुड़वा बच्चों का निर्माण तब होता है जब एक एग से किसी स्पर्म द्वारा फर्टिलाइज़ किया जाता है, जिससे दो एम्ब्रीओ का निर्माण होता है। इस तरह जन्म लेने वाले जुड़वा बच्चों की आनुवांशिक संरचना एक ही होती है। जबकि डायज़ाइगॉटिक जुड़वा बच्चे तब बनते हैं जब दो अलग स्पर्म्स दो एग्स को फर्टिलाइज करते हैं जिससे दो अलग दिखने वाले बच्चे पैदा होते हैं। ऐसे बच्चों की आनुवांशिक संरचना भी अलग होती है।

2- महिला की उम्र रखती है मायने
मां बनने और जु़ड़वा गर्भधारण की संभावनाएं उम्र बढ़ने के साथ बढ़ती है। जो महिलाएं 35 साल की उम्र या उससे ऊपर हैं वो फॉलिकल स्टीमुलेटिंग हार्मोन (एफएसएच) का अधिक उत्पादन करती हैं। यह हार्मोन ओवरीज को ओव्यूलेशन के लिए अंडा रिलीज करने के तैयार करता है। हार्मोन का स्तर जितना ज्यादा होगा, ओव्यूलेशन के दौरान अंडे उतने ही अधिक रिलीज होंगे। इससे एक से अधिक गर्भ की संभावना होंगी। अगर आप जुड़वा बच्चे कंसीव करना चाहती हैं तो उम्र के इस पड़ाव में गर्भधारण की कोशिश करें।

3- डेयरी उत्पादों का सेवन करें
जो महिलाएँ डेयरी उत्पादों का सेवन ज्यादा करती है उनकों जुड़वा बच्चे होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि सिर्फ डेयरी उत्पाद ही नहीं बल्कि दूध में मौजूद ग्रोथ हार्मोन भी जुड़वां बच्चों के होने में मदद कर सकते हैं।

4- येम खाने ये होगा फायदा
येम यानि जिमीकंद खाने से अंडाशय में उत्तेजना होती है। जिससे ओव्यूलेशन के लिए एक से ज्यादा अंडा रिलीज होता है। इस कारण से आपकी जुड़वा बच्चे कंसीव करने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इसके अलावा प्रोटीन की मात्रा से भरपूर आहार जैसे अनाज और सोया भी फायदेमंद होते हैं।

5- बंद करें गर्भनिरोधक गोलियां
वैसे को गर्भनिरोधक गोलियां प्रेगनेंसी रोकने का काम करती हैं, लेकिन इनके सेवन से सम्भावना है कि आपको जुड़वा बच्चे हों। दरअसल जब आप गोलियां खाना बंद करते हैं तो हो सकता है कि शुरुआत के किसी मंथली साइकल के दौरान शरीर में विभिन्न प्रकार के हार्मोनल बदलाव आएं। जिसके चलते इन गोलियों को खाते हुए भी आपको दो गर्भ ठहरने की सम्भावनाएं बढ़ जाती हैं।

6- पहली प्रेग्नेंसी के बाद समय लें
जुड़वा बच्चों के लिए अगर आप गर्भधारण की कोशिश कर रही हैं तो अपनी पहली गर्भावस्था के बाद थोड़ा समय लें। जल्दी-जल्दी किए गए गर्भधारण के कारण जुड़वा बच्चे होने की संभावनाएं घट जाती हैं।

7- अपने साथी से जिंक युक्त आहार लेने को कहें
अगर आपका साथी जिंक युक्त आहार लेता है तो उससे स्पर्म के उत्पादन में वृद्धि होती है। स्पर्म काउंट में वृद्धि होने से आपका साथी एक से अधिक अंडे को फर्टाइल कर पाएगा। इससे आप एक से अधिक गर्भधारण कर पाएंगी। जिंक युक्त आहार में पत्तेदार सब्जियां, ब्रेड और हर सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications