Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
प्रेगनेंसी में सेक्स करने से क्या प्रीटर्म लेबर पेन होने का खतरा होता हैं
can sex cause preterm labor at 32 weeks, is it safe to use condoms during pregnancy, sex during 8 month pregnancy is safe, प्रेगनेंसी में सेक्स करने से क्या प्रीटर्म लेबर पेन होने का खतरा होता हैं
प्रेगनेंसी के दौरान सेक्स को लेकर कई सारी बातें है, कई लोग प्रेगनेंसी के पूरे पीरियड में सेक्स नहीं करते हैं वहीं कुछ लोग सिर्फ शुरुआत में तीन महीनें परहेज करते हैं और फिर नार्मल सेक्स करने लगते हैं। डॉक्टर का कहना है कि पहली तिमाही में सेक्स नहीं करना चाहिये क्योंकि गर्भपात होने का खतरा पहली तिमाही में ही सबसे ज्यादा होता है।
यह भी सच है कि जहाँ कुछ महिलायें प्रेगनेंसी पीरियड में बहुत थका हुआ महसूस करने के कारण सेक्स में कोई रूचि नहीं दिखाती हैं वहीं कुछ ऐसी भी हैं जिन्हें इस दौरान सेक्स करने का बहुत मन करता है। आपको बता दें कि दोनों ही परिस्थितियां सामान्य है। प्रेगनेंसी में सेक्स करने से जुड़े कई मिथक हमारे समाज में प्रचलित हैं। उनमें से एक है तीसरे तिमाही में सेक्स करने से लेबर पेन पहले ही शुरू हो जाता है।

सेक्स से नहीं होता है प्री टर्म लेबर
सालों से चले आ रहे इस मिथक को समाज का एक बहुत बड़ा हिस्सा सच मानता है। जबकि डॉक्टरों का मानना है कि प्रीटर्म लेबर के कई और कारण होते हैं जिसमें मल्टीपल जेस्टेशन और सर्वाइकल इन्काम्पिटन्स ( प्रमुख हैं। उन्होंने ये बताया कि ऐसे बहुत ही कम मामलें हैं जिसमें सेक्स के कारण प्रीटर्म लेबर की समस्या उत्पन्न हुई हो। एक शोध में इस बात की पुष्टि की गयी कि ऐसी महिलायें जिनके जेनीटल ट्रैक्ट में इन्फेक्शन था और उन्होंने सेक्स किया था उनमें प्रीटर्म लेबर की संभावना उन महिलाओं से ज्यादा पायी गयी जिन्होंने सेक्स तो किया था लेकिन जेनाइटल ट्रैक्ट इन्फेक्शन नहीं था। इससे यह पता चलता है कि प्रीटर्म लेबर के लिए सेक्स कोई ख़ास मायने नहीं रखता है बल्कि यह अन्य चीजों पर निर्भर है।

इंफेक्शन की वजह से प्री टर्म
दूसरी तरफ जो महिलायें पहले भी प्रीटर्म लेबर का शिकार हो चुकी हैं या जो मल्टीपल जेस्टेशन या सर्वाइकल इन्काम्पिटन्स से पीड़ित हैं उनको सेक्स से दूर रहने की सलाह दी गयी लेकिन इसके बावजूद भी वे प्रीटर्म लेबर की शिकार हुई। इससे भी यही पता चलता है कि प्रीटर्म लेबर होने में सेक्स का कोई योगदान नहीं है।

इंटरकोर्स है सामान्य
इस पूरे शोध से यह पता चलता है कि प्रेगनेंसी के दौरान सेक्स करना नार्मल है और उससे किसी भी तरह का कोई नुकसान या बीमारी नहीं होती है। हालांकि फिर भी अपनी सहूलियत के लिए दूसरे या तीसरे तिमाही में सेक्स करने से पहले अपने डॉक्टर से इस बारे में विस्तार से बात कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
